रायपुर

जाली प्रमाण पत्र से जेजेएम का ठेका लिया, विभाग ने दर्ज कराया 420 का मामला
22-Feb-2025 4:40 PM
जाली प्रमाण पत्र से जेजेएम का ठेका लिया,  विभाग ने दर्ज कराया 420 का मामला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर,  22 फरवरी। 
जल संसाधन विभाग के इंजीनियर हरी मंगल सिह ने ठेकेदार विजय वी सालूंखे पर फर्जी प्रमाण पत्र जमा कर टेंडर लेने का आरोप लगाया है। ठेकेदार पर आरोप है कि पूर्व में जल संशाधन विभाग द्वारा जारी किए गए निविदा में फर्जी प्रमाण पत्र जमा कर टेंडर लेकर धोखाधड़ी की। विभाग को मिले शिकायत के बाद जांच पड़ताल में ठेकेदार विजय वी सालूंखे को दोषी पाया गया। जिसपर विभाग के द्वारा ठेकेदार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। 

जल जीवन मिशन के इंजीनियर हरी मंगल सिह ने रिपोर्ट में बताया कि वह रावतपुरा फेस 2 रहता है। निवीदा प्रकोष्ठ जल जीवन मिशन कार्यालय नीर भवन रायपुर में  एवं परियोजना खंड  रायपुर में कार्यपालन अभियंता के पद पर है। विभाग को मेसर्स विजय वी. सालूंखे, बी-60 टेसरी पार्क के सामने स्ट्रीट रोड, महाराष्ट्र जो वर्तमान में अशोका रत्न, शंकर में रहता है, ने 2023 में विभाग द्वारा जारी किए गए निविदा में  मेसर्स विजय वी. सालूंखे के द्वारा फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र, शपथ पत्र के साथ छत्तीसगढ शासन के जल जीवन मिशन के अंतर्गत हरदीभटचौरा, बिलासपुर में समूह जल प्रदाय योजना की निविदा सिस्टम क्रमांक 130987 में प्रस्तुत  किया गया। और निविदा दूषित करते हुए मिशन मोड के कार्य के पूर्णत: पर बाधा उत्पन्न किये जाने पर  मेसर्स विजय वी. सालूंखे के प्रोपराईटर विजय वी. सालूंखे के के अनुभव प्रमाण पत्र में कराडे नगर परिषद, जिला सतारा, महाराष्ट्र में कार्य किया जाना दर्शित किया गया था। जांच पड़ताल में फर्जी पाया गया। जिस पर विभाग के द्वारा मेसर्स विजय वी सालूंखे के खिलाफ थाना में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामले में 420, 467, 468 471 का प्रकरण दर्ज किया है। 


अन्य पोस्ट