रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 फरवरी। कांकेर सांसद भोजराज नाग के थाना प्रभारी से दुर्व्यवहार को लेकर संयुक्त पुलिस कर्मचारी एवं परिवार कल्याण संघ विधानसभा घेराव करेगा। संघ के अध्यक्ष उज्जवल दीवान ने बताया कि 9 फरवरी को किए गए दुर्व्यवहार पर सांसद व उनके समर्थकों के खिलाफ एफआईआर करने का आवेदन दिया था तथा सांसद को निरीक्षक रामेश्वर देशमुख, थाना स्टाफ और पूरे पुलिस विभाग से माफी मांगनी बोला था, लेकिन सांसद ने माफी नही मांगी उल्टे एक वीडियो में कहते नजर आए कि कोई भी पुलिस परिवार आंदोलन करेटं उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।
यदि संयुक्त पुलिस कर्मचारी एवं परिवार कल्याण संघ सडक़ पर उतर आएगा तो सरकार के लिए स्थिति संभालना मुश्किल हो जाएगी। इस से पहले भी 2 बार पुलिस परिवार सडक़ों पर उतरा था और दोनो बार सरकारें बदल गई थी ।अब इस बार बड़े स्तर पर पुलिस परिवार सडक़ पर उतरने की तैयारी में है।