रायपुर
35 मोडिफाई सायलेंसर जब्त बुलेट मालिकों से 5-5 हजार जुर्माना
22-Feb-2025 4:39 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 फरवरी। ट्रैफिक पुलिस ने बाइक खासकर बुलेट में पटाखे जैसे तेज आवाज करने वाले मोडिफाई सायलेंस लगाकर चलने वाले चालकों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया।
ऐसे 35 बुलेट को जप्त कर 5000-5000 हजार रूपये फाईन काटकर मोडिफाई सायलेंसर जप्त किया गया। बता दे कि कुछ बुलेट वाहन चालक लापरवाही पूर्वक अवैध तरीके से फोडिफाई सायलेंसर लगाकर चलते है तथा सडक़ पर चलते समय अचानक फटाके की आवाज निकालने लगते है जिससे दूसरे वाहन चालकों में भय एवं डर का माहौल व्याप्त हो जाता है, कुछ वाहन चालक अचानक तेज आवास से घबराकर अनियंत्रित होकर सडक़ दुर्घटना का शिकार हो जाते है। ऐसे बाइक्स पर नियंत्रण के लिए कार्यवाही जारी रहेगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे