विभिन्न योजनाओं के तहत हर वर्ग के खाते में 175000 करोड़ रुपए डालकर किया कांग्रेस का मार्ग प्रशस्त
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 4 अक्टूबर। पूर्व मंत्री एवं अंत्यावसायी सहकारी वित्त विकास निगम के अध्यक्ष धनेश पाटिला ने कहा कि छत्तीसगढ़ को विकासशील से विकसित बनाने की ओर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का प्रयास अन्य राज्यों के लिए अनुकरणीय है।
श्री बघेल ने अपनी जनहित ऐसी योजनाओं के माध्यम से हर वर्ग को खुश करने का प्रयास किया है। 5 साल में उन्होंने 175000 करोड रुपए खातों में डाले हैं। इससे लोगों को बड़ी राहत मिली है यही कारण है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार रिपीट होने की संभावना बलवती हो गई है। सर्वे रिपोर्ट से यही खबर मिल रही है, जो छत्तीसगढ़ के विपक्ष और केंद्र की सत्तासीन भाजपा के लिए चिंता बढ़ाने वाली है।
श्री पाटिला ने कहा कि 15 साल की भाजपा सरकार के दौरान जनता में इतनी खुशी नहीं थी, जितनी कांग्रेस के 5 साल के शासनकाल में हुई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार ने किसान, मजदूर, व्यापारी, सरकारी कर्मचारी सहित सभी वर्ग के लिए विभिन्न तरह की योजनाएं लाकर उनके खातों में रकम का ट्रांसफर किया है, जो कांग्रेस के प्रति विश्वास को मजबूत करने वाली है।
श्री पाटिला ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों, मजदूरों, आदिवासियों से लेकर महिलाओं, युवाओं, बुजुगों और कारोबारियों का ख्याल रखा, जो कहा सो किया वादे से ज्यादा दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश सरकार की योजनाओं को गिनाया है। जिसमें 93,724.79 करोड़ रुपए किसानों को धान खरीदी का भुगतान 23,893 करोड़ रुपए 24.52 लाख किसानों को इनपुट सब्सिडी, 9,270 करोड़ रुपए 18.82 लाख किसानों का कृषि ऋण माफ, 344 करोड़ रुपए 17 लाख किसानों का वर्षों से लंबित सिंचाई कर माफ 12,000 करोड़ रुपए सिंचाई पम्पों पर बिजली बचत, 758 करोड़ रुपए 5.63 लाख भूमिहीन कृषि मजदूरों को आर्थिक सहायता, 271.60 करोड़ रुपए गोबर विक्रेताओं को गोबर खरीदी का भुगतान, 3,348 करोड़ रुपए तेंदूपत्ता पारिश्रमिक एवं प्रोत्साहन राशि, 388 करोड़ रुपए 6 लाख वनाश्रितों से लघु वनोपज खरीदी, 179 करोड़ रुपए गौठानों में 18,164 महिला समूहों की आयए 183 करोड़ रुपए 1.35 लाख शिक्षित बेरोजगारों को भत्ता, 12 करोड़ रुपए 5,845 महिला स्व-सहायता समूहों का ऋण माफ, 2,560.73 करोड़ रुपए 2.47 लाख समूहों को बैंक क्रेडिट लिकेज से, 4,104.45 करोड़ रुपए उपभोक्ताओं को बिजली बिल में छूट, 33 करोड़ रुपए पीएससी और व्यापमं परीक्षाओं की शुल्क समाप्ति से राहत, 18.51 करोड़ रुपए नोनी सशक्तीकरण के लिए 9,257 हितग्राहियों को, 75 करोड़ रुपए 25 हजार कन्याओं की कन्यादान राशि 15 हजार से बढ़ाकर 50 हजार रुपए, 5 करोड़ रुपए निर्माण श्रमिकों को आवास निर्माण के लिए 25.25 हजार रुपए के मान से, 64 करोड़ रुपए निर्माण श्रमिकों एवं उनके आश्रितों को सहायता, 295 करोड़ रुपए विभिन्न समाजों के कार्यों हेतु स्वीकृत राशि, 52 करोड़ रुपए विभिन्न समाजों को आबंटित 2.37 लाख वर्ग फुट भूमि पर राहत, 23,420 करोड़ रुपए अन्य योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को राशि दी गई।