राजनांदगांव

लोस प्रभारी ने ली महिला कांग्रेस की बैठक
04-Oct-2023 3:52 PM
लोस प्रभारी ने ली महिला कांग्रेस की बैठक

राजनांदगांव, 4 अक्टूबर। लोकसभा प्रभारी सुमन प्रजापति के नेतृत्व में मंगलवार को कांग्रेस भवन में महिला कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी विधानसभा विधानसभा चुनाव के संबंध में विचार रखते कहा कि  प्रत्येक बूथ को मजबूत करना है। हमारी पहली प्राथमिकता है, जब बूथ मजबूत होगा, तभी पार्टी मजबूत होगी और हम चुनाव में हर बूथ को जीतकर ही प्रत्याशी को जीत दिला सकते हैं। बैठक में विधानसभा प्रभारी नलिनी मेश्राम भी शामिल थी। 

बैठक में उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष रीना पटेल, दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष प्रतिमा बंजारे, पार्षद दुलारी साहू, पार्षद पूर्णिमा नागदेव, संगीता गजभिये, सुलोचना मारकंडे, विद्या तिरपुडे, प्रीति शर्मा, नीति दामले, सरिता साहू, पायल, सरोज प्रधान तथा अन्य महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता उपस्थित थी। उक्त जानकारी  शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष माया शर्मा ने दी।


अन्य पोस्ट