महासमुन्द

दस लाख से बनेगा सामुदायिक भवन
05-Mar-2022 8:14 PM
दस लाख से बनेगा सामुदायिक भवन

महासमुंद, 5 मार्च। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने एसडीएम दफ्तर परिसर में दस लाख की लागत से बनने वाले सार्वजनिक सामुदायिक भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भवन निर्माण होने से यहां बैठक सहित विभिन्न आयोजनों में सुविधा हो सकेगी। गौरतलब है कि संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने यहां भवन निर्माण के लिए दस लाख रुपए दी है। जिसके निर्माण के लिए यहां भूमिपूजन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर थे। अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू ने की। विशेष अतिथि के रूप में नेता प्रतिपक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष खिलावन बघेल, अरूणा शुक्ला, गिरजाशंकर चंद्राकर मौजूद थे।


अन्य पोस्ट