महासमुन्द

महिला दिवस पर आम आदमी पार्टी करेगी महिलाओं का सम्मान
07-Mar-2022 6:39 PM
महिला दिवस पर आम आदमी पार्टी करेगी महिलाओं का सम्मान

महासमुंद, 7 मार्च। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र चंद्राकर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि कल 8 मार्च को पूरे विश्व में महिलाओं के सम्मान के लिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस दिन को यादगार बनाने के लिए आम आदमी पार्टी जिले के अलग-अलग क्षेत्र की महिलाएं जिन्होंने सामाजिक उत्थान, सेवा, राजनीति या अन्य क्षेत्रों में काम कर अपना नाम कमाया है, उनके सम्मान के लिए महासमुंद के कचहरी चौक में सुबह 11 बजे आम आदमी पार्टी द्वारा अभिनंदन कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता, महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल होंगे। तत्पश्चात पार्टी महा सदस्यता अभियान की शुरुआत करेगी,जो जिले के गांव गांव तक पहुंचेगी।

श्री चन्द्राकर ने आगे कहा आम आदमी पार्टी हमेशा महिलाओं की सम्मान की रक्षा करते आ रही है। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार वहां के बसों में महिलाओं के लिए बस का टिकट फ्री कर दिया है। महिलाएं कहीं भी बसों में फ्री में यात्रा कर सकती हैं। इसी तरह महिलाओं की सुरक्षा के लिए बसों में कमांडो एवं सीसीटीवी लगवाएं हैं। महिलाओं के सम्मान के लिए पार्टी की अगली घोषणा 18 वर्ष से ऊपर के सभी महिलाओं को 1000 महीना देने की है जिसे उन्होंने पंजाब एवं दूसरे राज्यों के चुनावों में अपने घोषणा पत्र में किया है और केजरीवाल जो वादा करते हैं उसे पूर्ण करके दिखाते हैं।


अन्य पोस्ट