‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सरायपाली, 28 अक्टूबर। सर्व यादव समाज के तत्वाधान में मोहन गौशाला पतेरापाली में गिरी गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। जहां श्री कृष्ण का पूजा अर्चना किए गए। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथियों का सामाजिक जनों द्वारा गाजे-बाजे एवं आतिशबाजी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सरायपाली अनु.जाति प्राधिकरण उपाध्यक्ष छ.ग.शासन किस्मत लाल नंद, अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष सरायपाली अमृतलाल पटेल, मुख्य अतिथि नंद ने कहा भगवान श्री कृष्ण ने एक ही श्लोक में पूरे महाभारत का सार जनमानस को बता दिए। अध्यक्षता पटेल ने कहा आप सभी यादव बंधु भगवान श्री कृष्ण के वंशज हैं यादव समाज वर्तमान में सभ्य समाज के रूप में अग्रणी है। राम कृष्ण कीर्तन मंडली के द्वारा श्री कृष्ण के धून का रसपान कराया ।
बागबाहरा के यादव अखाड़ा एवं दंड़ प्रहार गु्रप के द्वारा करतब से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उमा यादव के द्वारा समस्त अतिथियों का श्रीफल व गमछा से स्वागत किया गया। उक्त कार्यक्रम में चौहान सेना प्रदेशाध्यक्ष चतुरी नंद, रूपलाल नंद, प्रदेश अध्यक्ष व्यापार कांग्रेस रोमी सलूजा, अध्यक्ष युवा कांग्रेस पंकज बीसी, शुरू पाणिग्राही, दादू पटेल, संरक्षक धु्रव मलिक, जगन्नाथ यादव, हीराराम यादव, कृष्ण टाणी, बाबूलाल यादव, संजय यादव, शिवनाथ यादव, हुकुम यादव, कौशिक यादव, रामलाल यादव ,राजू यादव, सादराम यादव, मंगला यादव, मनोज यादव, ईश्वर यादव, मदन दीप, अध्यक्ष विजय यादव, मोहन गौशाला संचालक यशवंत यादव, विक्रम यादव, ओम प्रकाश छत्रपति, सुरेंद्र यादव, फकीर यादव, राजेश यादव, दुर्वादल दीप, गजेंद्र यादव, घनश्याम दीप, मुनेष दीप, विशाल दीप, शौर्य ठेठवार, रमेश यादव, रुपेंद्र यादव, जितेंद्र यादव, टिकेंद्र यादव, विनोद यादव, आदर्श यादव, लखन लाल दीप, रोहित यादव, देव यादव, खगेश्वर यादव, विद्याधर यादव ,मातृशक्ति में ममता ठेठवार, शांति दीप, बबीता दीप, पार्वती यादव, निर्मला यादव, लीला यादव, कुसुम दीप विनोदिनी यादव, मालती यादव , आरती यादव, भारती यादव, मेघा दीप, वर्षा दीप, वान्या दीप, सती दीप, भावना यादव, गायत्री यादव, लक्ष्मी यादव, बसंती यादव, दीपा यादव, ममता दीप उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन ज्योति कुमार ठेठवार ने किया।