महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सरायपाली, 26 अक्टूबर। ग्रामीणों की विभिन्न प्रकार की समस्याओं का निराकरण के लिए कल 21अक्टूबर को ग्राम तोषगांव में जन चौपाल शिविर का आयोजन किया गया था। जहां 140 आवेदन प्राप्त हुए और मौके पर ही 126 आवेदनों का निराकरण किया गया, आगामी दिनों मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण के लिए जन चौपाल लगाया जा रहा है, जहां कई पंचायतों के ग्रामीण हितग्राही व आश्रित ग्राम के हितग्राही अपनी समस्या को लेकर शिविर में पहुंच रहे हैं।
तोषगांव के स्कूल भवन में आयोजित शिविर में अंर्तला, राजाडीह, पझरापाली, लमकेनी, सरायपाली, जंगलवेंड़ा तथा उनके आश्रित ग्राम शामिल थे । शिविर में कुल 140 आवेदन प्राप्त हुए जिसमे से राजस्व विभाग से 13 आवेदन प्राप्त हुये 4 आवेदनों को शिविर में ही निराकरण किया 9 आवेदन प्रक्रियाधीन है एवं ग्रामीण विकास विभाग को 112 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से 110 आवेदन निराकृत, शेष 2 आवेदन प्रक्रियाधीन हैं , लोक निर्माण विभाग प्राप्त 1 आवेदन निराकृत, कृषि विभाग को प्राप्त 1 आवेदन निराकृत, 1 प्रक्रियाधीन, 1 आवेदन स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त 1 निराकृत, शिक्षा विभाग 3 प्राप्त आवेदन 2 प्रक्रियाधीन 1 निराकृत, खाद्य विभाग प्राप्त आवेदन 9 निराकृत 9, आदिम जाति कल्याण विभाग प्राप्त आवेदन 1 निराकृत सभी आवेदनों का तत्काल शिविर में ही निराकरण किया गया ।
कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर के निर्देशन हेमंत रमेश नंदवार अनुविभागीय अधिकारी के मार्गदर्शन एवं ओंकारेश्वर सिंह मुख्य कार्यपालन अधिकारी के तत्वाधान मेंआयोजित किया गया था। जहां राजस्व विभाग , महिला एवं बाल विकास विभाग, उद्यानिकी विभाग , कृषि विभाग लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग शिक्षा, विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के पेंशन शाखा, आवास शाखा, राशन कार्ड शाखा, स्वच्छ भारत मिशन शाखा, एन.आर.एल.एम.शाखा एवं मनरेगा शाखा के समस्त प्रभारी शामिल थे । शिविर में धनेश्वरी भास्कर अध्यक्ष ,धर्मेन्द्र चौधरी उपाध्यक्ष, कुमोदिनी भोई जनपद सदस्य की उपस्थिति में आम नागरिकों से प्राप्त हुए आवेदनों, शिकायतों, मांग के निराकरण हेतु विभिन्न विभाग के अधिकारी कर्मचारियों में रामलखन चौहान नायब तहसीलदार, आरएस चंद्रवंशी अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, कमल किशोर नायक करारोपण अधिकारी, पुष्कर साहू तकनीकी सहायक प्रधान मंत्री आवास ग्रामीण, कृष्णा दीवान . एन.आर.एल.एम. शाखा एवं संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव उपस्थित थे।