महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 26 अक्टूबर। कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर ने खेल प्रशिक्षण एवम् खेल कौशल में बेहतर विकास करने, अच्छे खिलाड़ी बनने, प्रदेश, देश का नाम रोशन करने के उद्देश्य से जिला खनिज संस्थान न्यास निधि से बिहाझर बाल आश्रम बागबाहरा को तीरंदाजी खेल सामग्री. बो, फुल किट बो सेट, बट्रेस, बट्रेस स्टैंड व एरो प्रदाय किया। खिलाडिय़ों ने जिला कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर ने खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और खेल सामग्री प्रदान किया। खिलाडिय़ों को जिला खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, जिला पंजीयक दीपक मंडावी, बाल आश्रम अधीक्षक पूर्णेंद चंद्राकर, प्रशिक्षक एवन साहू, पिरित साहू, हीरू राम साहू, सोमनाथ साहू, अरविंद छाबड़ा, भोपाल सिंह बंजारा, हीरा सिंह नायक, मोती राम साहू इत्यादि ने शुभकामनाएं एवम् बधाई दी। बाल आश्रम अधीक्षक, प्रशिक्षक एवम खिलाडिय़ों ने खेल सामग्री के लिए कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर एवं खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे का आभार व्यक्त किया है।
मालूम हो कि वर्तमान में पदमा साहू का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है जो कि 28 अक्टूबर से 3 नवंबर 2022 तक पणजी, गोवा में आयोजित होना है। तीरंदाज़ी खेल प्रशिक्षण लगातार बाल आश्रम बिहाझर में चल रहा है। आश्रम में अभ्यास करते हुए खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करते आ रहे हैं, जिसमें एवन साहू, जया साहू, पदमा साहू आादि खिलाड़ी शामिल हैं।
साई सेन्टर रायपुर में भी आश्रम के खिलाड़ी संजय सोनवानी का चयन हुआ है, जहां आवासीय तीरंदाजी खेल प्रशिक्षण जारी है। बाल आश्रम से ही अभ्यास करते हुए खिलाड़ी सत्यभामा साहू, नरेश कुमार ठाकुर, हेमंत निषाद का चयन स्व. कोदू राम वर्मा स्मृति आवासीय तीरंदाजी खेल अकादमी रायपुर में हुआ है। जिसका शुभारंभ 27 अक्टूबर से खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा किया जा रहा है।