महासमुन्द

बलौदा कॉलेज में सामान्य ज्ञान स्पर्धा, 8 विद्यार्थी पुरस्कृत
21-Oct-2022 4:56 PM
बलौदा कॉलेज में सामान्य ज्ञान स्पर्धा, 8 विद्यार्थी पुरस्कृत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सरायपाली़, 
21 अक्टूबर। डा़ॅ भीमराव अंबेडक़र शासकीय महाविद्यालय बलौदा में करियर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा लोक सेवा आयोग व व्यापमं के तर्ज पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया जहां कॉलेज के 203 विद्यार्थी शामिल हुए और 8 विद्यार्थियों को नगद राशि सहित स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। 

प्रतियोगिता आयोजित करवाने वाले कोचिंग संस्था के द्वारा प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों को 1 वर्ष नि:शुल्क कोचिंग देने की घोषणा की गई है। 

डॉ भीमराव अंबेडकर शास महाविद्यालय बलौदा द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 50 प्रश्न पूछे गए थे, सभी प्रश्नों के हल ओएम आर शीट पर गोला लगाकर करना था, सही उत्तर पर 2 अंक व गलत उत्तर पर आधा अंक ऋणात्मक निर्धारित थे। इस प्रतियोगिता में कुल 203 छात्र सम्मिलित हुए, जिसमें प्रथम स्थान- दिव्या शरवंश, द्वितीय- शाश्वत पाणिग्राही, तृतीय-आरती साहू रहे। 

परीक्षा में सफल  हुए परीक्षार्थियों के सम्मान, सह रोजगार मार्गदर्शन विषय पर व्याख्यान कार्यक्रम कॉलेज में रख़ा गया। जहां प्रमुख वक्ता के रूप में जैनेन्द्र पटेल ने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए उनमें सफलता कैसे प्राप्त किया जाए सारगर्भित जानकारी दी एवं अपना लक्ष्य निर्धारित कर उच्च मुकाम हासिल करने प्रेरित किया।
 

उन्होंने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को अपने कोचिंग संस्था द-पढ़न्तु आई ए एस कोचिंग में 36,000 रुपये के कोर्स को नि:शुल्क प्रदान करने की घोषणा की। साथ ही प्रतियोगिता में प्रथम 2100, द्वितीय 1500, तृतीय 1100 तथा प्रतियोगिता में शामिल चौथे से आठ में क्रम तक के पांच विद्यार्थियों को 200-200 रु का सांत्वना पुरस्कार व स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। 

कार्यक्रम में स्व. राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह के सहायक प्राध्यापक डॉ राधेश्याम पटेल एवं गुणनिधि पटेल असिस्टेंट डायरेक्टर पढ़न्तु क्लास ने कैरियर मार्गदर्शन पर अपना अनुभव व विचार प्रस्तुत किये। प्राचार्य अनिता पटेल ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए निरंतर मेहनत करने की सलाह दी।  पूरा कार्यक्रम तथा परीक्षा संचालन करियर गाइडें़स एवं प्लेसमेंट सेल के संयोजक गजानन्द नायक के दिशा निर्देशन में किया।

जिसमें महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों कमला बाई दीवान, किरण कुमारी, रमेश पटेल, एंजेला लकड़ा, रीतेश देवता, माधुरी प्रधान, रितुराज भोई, बासुदेव राणा,प्रेरणा प्रधान, विद्याकान्त कश्यप, विनोद यादव ने अपना उल्लेखनीय योगदान दिया।

 


अन्य पोस्ट