महासमुन्द

महासमुंद कलेक्टर के दोनों बेटे श्राव्य-श्रेयान समेत छत्तीसगढ़ के बच्चों ने दिल्ली हार्स शो में मचाई धूम
16-Apr-2023 2:39 PM
महासमुंद कलेक्टर के दोनों बेटे श्राव्य-श्रेयान समेत छत्तीसगढ़ के बच्चों ने दिल्ली हार्स शो में मचाई धूम

नेशनल टूर्नामेंट में मिला 5 गोल्ड, 6 सिल्वर और 10 कांस्य समेत ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,16 अप्रैल।
बीते 20 मार्च से लेकर 2 अप्रैल 2023 तक दिल्ली में आयोजित हार्स शो में छत्तीसगढ़ के नन्हें घुड़सवारों ने अपना लोहा मनवाया है। इन बच्चों में महासमुंद कलेक्टर निलेश क्षीरसागर के  दोनों बेटे श्राव्य क्षीरसागर और श्रेयान क्षीरसागर भी शामिल हैं। छत्तीसगढ़ के इन नन्हें प्रतिभागियों ने इस नेशनल टूर्नामेंट में 5 गोल्ड, 6 सिल्वर और 10 कांस्य समेत ओवरऑल चैंपियनशिप का भी गोल्ड मेडल करते हुए छत्तीसगढ़ का नाम रौशन किया है।

जानकरी अनुसार ब्रेगो एंड हेक्टर एक्वेस्ट्रियन क्लब छत्तीसगढ़ ने दिल्ली हार्स शो में बेहतर प्रदर्शन करते हुए 5 गोल्ड, 6 सिल्वर और 10 कांस्य सहित कुल 21 पदक अपने नाम किया है। इसके साथ ही इस टूर्नामेंट में ओवरऑल चैंपियनशिप का भी खिताब गोल्ड मेडल के सात जीता है। यह आयोजन 20 मार्च से लेकर 2 अप्रैल 2023 तक दिल्ली मेें आायोजित था जिसमें देशभर के 500 से ज्यादा हार्स राईडरों ने हिस्सा लिया था।

इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ से महासमुंद कलेक्टर नीलेश कुमार क्षीरसागर के सुपुत्र श्राव्य क्षीरसागर, श्रेयान क्षीरसागर, आई एएस अफसर अवनीश शरण की बेटी वेदिका शरण ने भी जबरदस्त प्रदर्शन किया। टीम की ओर से वेदिका शरण, समायरा अग्रवाल, शिवेश अग्रवाल,श्राव्य क्षीरसागर, श्रेयान क्षीरसागर, कैवल्य अग्रवाल,चित्रभानु सिंह और जैवन्ता सिंह ने हिस्सा लिया और अपनी टीम की ओर से प्रदेश को मेडल दिलाई।

सीनियर राइडर्स चित्रभानु सिंह और जैवन्ता सिंह ने भी बेहतर प्रदर्शन करते हड्रेसेज एंड शो में मेडल जीता। गौरतलब है कि देश के सबसे प्रतिष्ठित हार्स शो में दिल्ली हार्स शो की अलग पहचान है। इस प्रतियोगिता को 4 श्रेणियों में बांटा गया है। जिसमें सीनियर, यंग राइडर, जूनियर और बच्चों में इस टूर्नामेंट को विभाजित कर आयोजित किया जाता है। भाग लेने वाली टीमों और टुकडिय़ों में सेना, अर्धसैनिक बल, पुलिस बल, राइडिंग क्लब, संस्थानों, स्कूलों और कॉलेजों के लोग शामिल होते हैं।

बताया जाता है कि दिल्ली हॉर्स शो 20 वीं शताब्दी के शुरुआती दौर से अस्तित्व में है। हालांकि 1979 में इसे बंद कर दिया गया था। क्योंकि लाल किले के मैदान अब उपलब्ध नहीं थे। इसके परिणामस्वरूप यह आयोजन नहीं हो रहा था जिसे 1986 में राष्ट्रपति एस्टेट पोलो क्लब के तत्वावधान में पुनर्जीवित किया गया था और अब यह शो यहां आर्मी इक्वेस्ट्रियन सेंटर में आर्मी पोलो एंड राइडिंग सेंटर द्वारा आयोजित किया जाता है।
 


अन्य पोस्ट