महासमुन्द

अंबेडकर के कामों को नमन-चुन्नीलाल
17-Apr-2023 2:41 PM
अंबेडकर के कामों को नमन-चुन्नीलाल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,17अप्रैल। भारतीय बौद्घ महासभा जिला महासमुंद के जिला महासचिव बी.पी. मेश्राम ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है कि 14 अप्रैल को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती थी जिसका समारोह 16 अप्रैल को महासमुंद में हुआ।

इस दौरान प्रात: कालीन सभा के मुख्य अतिथि चुन्नीलाल साहू सांसद महासमुंद थे। अध्यक्षता प्रकाश चंद्राकर पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका महासमुंद, विशेष अतिथि सांसद प्रतिनिधि संदीप दीवान, राजू बाघमारे, भाऊलाल साहू, भारतीय बौद्घ महासभाके जिलाध्यक्ष शंकर नंदेश्वर, कार्यकारी अध्यक्ष भाऊलाल बेलेकर, संरक्षक पीजी बंसोड़, संरक्षक संजय वासनिक, वरिष्ठ सलाहकार डॉ. एन के मंडपे, आडिटर बीआर घोड़ेसवार, विनय वासनिक थे।

सबसे पहले जय भीम, संविधान बचाओ के नारों के साथ बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की आदमकदम प्रतिमा पर माल्र्यापण किया गया। इसके पश्चात भदंत आर्य नागार्जुन सुरई ससाई बुद्घ विहार में जयंती समारोह का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम अतिथियों ने गौतम बुद्घ की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर रमाबाई अंबेडकर बौद्घ महिला मंडल की जिलाध्यक्ष रीना वासनिक ने सामूहिक वंदना पाठ किया। अतिथि गणों के स्वागत पश्चात भारतीय बौद्घ महासभा जिला महासमुंद के जिलाध्यक्ष शंकर नंदेश्वर ने समाज की समस्याओं व डॉ.बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर सामुदायिक भवन सभागार के मरम्मत व सौंदर्यीकरण के लिये मांग पत्र सौंपा।

प्रकाश चंद्राकर ने कहा कि मानव कल्याण के लिये भारतीय संविधान का निर्माण कर एक नये सुव्यवस्थित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले बाबा साहब को प्रमाण वदंना नमन करता हूं। अतिथि चुन्नीलाल साहू ने कहा कि अंबेडकरजी पूरे विश्व के अद्वितीय प्रतिभावान व्यक्ति थे। आज भी उनसे ज्ञानी महापुरुष विश्व में नहीं है। बचपन से संघर्षों के बीच रहकर इस प्रकार से अपने आपको विश्व में स्थापित करना भारत के लिये गर्व की बात रही है। उन्होंने पूरे मानव सभ्यता के विकास में संविधान लिखकर अद्वितीय कार्य किया। मैं उनके माता पिता को धन्य मानता हूं।

जिन्होंने एक महान रत्न को भारत के लिये जन्म दिया था। जिन्होंने पूरे विश्व में भारत के नाम को रोशन किया।

उन्होंने कहा कि जिस धम्म को बाबा साहब ने अपनाया, वह बुद्घ धम्म महान है। हमारे जिले की सिरपुर में बौद्घ धम्म का मिलना हमारे लिये सौभाग्य की बात है। सिरपुर नगरी का विकास हमारी प्राथमिकता में है। साथ ही समाज की मांग पर सामुदायिक भवन मरम्मत कार्य हेतु दो लाख रुपए की राशि सांसद प्रतिनिधि से स्वीकृत किया। कहा कि जन प्रतिनिधि की जिम्मेदारी होती है कि समाज के विकास के लिये राशि प्रदान करे।

सभा को पीजी बंसोड़, संजय वासनिक, राजू बाघमारे, भाऊराम साहू ने भी संबोधित किया। संचालन व आभार प्रदर्शन बीपी मेश्राम ने किया। कार्यक्रम में दिलीप मोटघरे, सुखश्याम बंसोड़, रामकुमारी नागदेवे, राजेश भालेराव, राजेश गजभिये, सुजाता रामटेके, रतन कामड़े, अमित उके, सतीश उके, कुणाल रंगारी, संतोष बौद्घ, गजेन्द्र मेश्राम, अनुसुईया नंदागौरी, मुकेश नागदेवे, संजय रामटेके, अजय रामटेके, अंकुश बंसोड़, आकाश खोब्रागड़े, संतोष गजभिये, विजय नागदेवे, आकाश डोंगरे, अजय रामटेके, संतोष माटे,

यशोधरा बंसोड़, शालिनी गायगौरे, रंजना बेलेकर,वर्षा मोटघरे, रमाबाई बौद्घ, महिला मंडल अध्यक्ष रीना वासनिक, भीम युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष देवेन्द्र मेश्राम के साथ ही अंबेडकर अनुयायी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट