महासमुन्द
तुमगांव के पास बस-ट्रैक्टर में भिड़ंत, 8 घायल
17-Apr-2023 1:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,17अप्रैल। बीती रात तुमगांव थाना क्षेत्र से गुजरनेवाली नेशनल हाइवे 53 में एक बस और ट्रैक्टर की आमने-सामने भिडं़त हो गई। इस दुर्घटना में 8 लोगों को चोट की खबर है। एसडीओपी महासमुंद मंजुलता बाज ने घटना की पुष्टि की है और बताया है कि किसी भी यात्री को गंभीर चोटें नहीं आई हैं। घायलों को तत्काल तुमगांव सामुदायिक केन्द्र लाया गया जहां से इलाज के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई है।
उन्होंने बताया कि नेशनल हाइवे में तुमगांव से रायपुर की ओर से आ रही एक बस और विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रैक्टर में आमने भिड़ंत हो गई। उस वक्त बस में कुछ सवारी भी बैठी थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। इस भिडंत से बस में सवार 8 लोग घायल हो गए। मामले की जांच जारी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे