महासमुन्द
अम्बेडकर जयंती पर निकाली शोभायात्रा, जनप्रतिनिधि हुए शामिल
16-Apr-2023 2:07 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,16 अप्रैल। बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जयंती शोभायात्रा में किसान नेता अशवन्त तुषार साहू शामिल हुए। यह यात्रा बैंडबाजों और आतिशबाजी के साथ एकता चौक से प्रारंभ हुई और तुमगांव चौक पर पहुंची। इस अवसर पर डा. अम्बेडकर व गौतम बुद्ध की प्रतिमा रथ पर शोभायमान थी। इस शोभायात्रा का रास्ते में कई स्थानों पर स्वागत किया गया। यात्रा को सफल बनाने में जिला अध्यक्ष शंकर नांनदेश्वर, महामंत्री बीपी मेश्राम, देवेंद्र मेश्राम, कुणाल रंगारी भी शामिल हुए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे