महासमुन्द

केजरीवाल से सीबीआई पूछताछ के विरोध में आप कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन
18-Apr-2023 2:58 PM
केजरीवाल से सीबीआई पूछताछ के विरोध में आप कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,18 अप्रैल। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सीबीआई पूछताछ के लिए तलब करने के विरोध में कल राजधानी रायपुर के जय स्तंभ चौक में प्रदेशभर से आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता इक_े हुए। इसमें महासमुंद जिले से सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार मुर्दाबाद और अरविंद केजरीवाल जिंदाबाद के नारे लगाए।

 इस प्रदर्शन में शामिल महासमुंद के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र चन्द्राकर ने कहा कि भाजपा के नेता मंत्री साजिश रच रहे हैं। आप को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल जाने के कारण बीजेपी के लोग बौखला गए हैं। जिसके चलते मोदी सरकार आम आदमी पार्टी को कमजोर करने का काम कर रही है। लेकिन हम देश की जनता के लिए और उनके विकास के लिए हमेशा काम करते रहेंगे। आप चाहे जितना भी डराएं लेकिन हम डरने और झुकने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि देश में ये तानाशाही नहीं चलेगी। आज पूरा देश देख रहा है।


अन्य पोस्ट