महासमुन्द
महासमुंद, 5 फरवरी। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी काव्यांश साहित्य एवं कला पथक संस्थान में बसन्त आगमन के पश्चात बसन्त पंचमी के अवसर पर सरस्वती अवतरण दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम प्रलय थिटे के मुख्यातिथ्य, काव्यांश के प्रांताध्यक्ष भागवत जगत भूमिल की अध्यक्षता, अशोक शर्मा, उमेश भारती गोस्वामी, डॉ. साधना कसार एवं सुरेन्द्र मानिकपुरी के विशेष आतिथ्य में आहुत हुआ।
यह कार्यक्रम दो चरणों में विभक्त था। कार्यक्रम का प्रथम चरण की शुरुआत दीप जलाकर हुआ। इस अवसर पर स्वाति बाला जगत ने सरस्वती वंदना एवं काव्यांश गौरव गान की प्रस्तुति दी।
काव्य पाठ का प्रारंभ काव्यांश के उपाध्यक्ष सुरेन्द्र मानिकपुरी के राग बसन्त में सरस्वती आराधना से हुआ। इसके पश्चात ज्योत्सना कन्नौजे ज्योति, उत्तरा विदानी, झगेश साहू सलिल, दिनेश चन्द्राकर चारुमित्र, डॉ. साधना कसार, उमेश भारती गोस्वामी मृदुल, अशोक शर्मा, बन्धु राजेश्वर खरे, वृन्दावन पटेल, द्रोपती साहू सरसिज ने कविताएं पढ़ीं।
काव्यांश के अध्यक्ष भागवत जगत भूमिल आमा जम्मो मौरावय..कोयली बिधुन गावय पढ़ी। कार्यक्रम के द्वितीय चरण में महाप्राण सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि के आसन्दी से बोलते हुए नगर के प्रसिद्ध साहित्यकार एवं काव्यांश के संरक्षक प्रलय थिटे ने कहा कि पं.सूर्यकांत त्रिपाठी निराला जी किस मिट्टी के बने थे, जिनके जीवन में असंख्य आपदाओं का संसर्ग रहा। आपदाएं आतीं रहीं, किन्तु निराला जी कभी साहित्य साधना से पीछे नहीं हटे। बल्कि आपने आपदा में भी श्रेष्ठ साहित्य का सृजन किया। कोई दूसरा आदमी होता तो टूटकर बिखर जाता।
साहित्य साधनाएंं अधूरी रह जाती। उन्होंने दीन दुखी मानवता के लिए सृजन किया। आज काव्यांश परिवार उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व के आगे श्रध्दा पूरित हैं। कार्यक्रम का संचालन काव्यांश के कार्यक्रम प्रभारी द्रोपती साहू सरसिज ने तथा आभार काव्यांश के महासचिव जयराम पटेल पथिक ने किया।