महासमुन्द

कलश स्थापना दिवस 5 को
04-Feb-2025 3:46 PM
कलश स्थापना दिवस  5 को

महासमुंद, 4 फरवरी। जय मां खल्लारी मंदिर कोडार बांध तुमगांव में कल 5 फरवरी को कलश स्थापना दिवस मनाया जाएगा। 
अध्यक्ष किशोर चंद्राकर ने बताया कि नेशनल हाईवे 53 स्थित कोडार बांध मां खल्लारी मंदिर में प्रत्येक वर्ष 5 फरवरी को कलश स्थापना दिवस पर विशेष पूजा अर्चना होती है।  प्रात: 10 बजे से पूजा प्रारंभ होगी और दोपहर 12 बजे प्रसादी वितरण होगा। श्री चंद्राकर ने श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर पुण्य अर्जित करने की अपील की है।
 


अन्य पोस्ट