महासमुन्द

घरेलू विद्युत मरम्मत व मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण 7 से
05-Feb-2025 2:36 PM
घरेलू विद्युत मरम्मत व मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण 7 से

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,5 फरवरी।
बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान महासमुंद के द्वारा जिले के 18 से 45 वर्षीय युवकों के लिए घरेलू विद्युत मरम्मत इलेक्ट्रीशियन एवं मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण की शुरूआत 7 फरवरी 2025 से किया जाएगा। निदेशक बड़ौदा आरसेटी टूटू बेहेरा ने बताया कि जिस भी इच्छुक प्रतिभागियों को नि:शुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करना है वे पंजीयन कर नि:शुल्क प्रशिक्षण का लाभ ले सकते हैं। पंजीयन के लिए बीपी एल राशन कार्ड एवं आधार कार्ड की दो-दो छायाप्रति, पासपोर्ट साइज की 5 फ ोटो एवं शैक्षणिक योग्यता हेतु अंकसूची की छायाप्रति आवश्यक है। प्रशिक्षण से संबंधित जानकारी एवं पंजीयन के लिए संस्थान में या कमलेश पटेल के मोबाइल नम्बर 79997.00673 पर सुबह 10 बजे से 6 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। 
 


अन्य पोस्ट