सुषमा बनीं सावन सुंदरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 2 अगस्त। राष्ट्रीय ब्राह्मण महिला प्रकोष्ठ का प्रदेश सावन मिलन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती कांता शर्मा एवं भावना पाण्डेय मुख्य अतिथि रहीं।
कार्यक्रम की शुरूवात में भिलाई के शहीद कपिलदेव पाण्डेय को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गयी। अतिथियों द्वारा सरस्वती वंदना के साथ परशुरामजी की पूजा आरती की गई। प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वागत भाषण दिया। प्रदेश पदाधिकारियों का स्वागत पौधा देकर किया गया। बिलासपुर जिला अध्यक्ष शोभा त्रिपाठी ने परशुरामजी पर कविता पाठ प्रस्तुत किया। मीना शुक्ला ने सावन गीतों की प्रस्तुति दी। सबिता राखी पान्डेय, सुषमा दुबे, सुषमा मिश्रा ने भी सावन गीत गाया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हर प्रदेश को जोडऩे की बात कही और प्रदेश अध्यक्षा को हर तीन माह मिटिंग लेकर कार्य विवरण जानने की मंशा जताई। प्रदेश सहायक सचिव अंजु त्रिपाठी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। भोजनावकाश बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम में सबसे पहले सावन सुन्दरी प्रतियोगिता हुई जिसमें प्रथम-दुर्ग से सुषमा मिश्रा, द्वितीय भिलाई से अनिता पान्डेय, तृतीय कोरबा से सविता राखी पान्डेय रहीं।राखी और सोनल द्वारा आयोजित सावन नृत्य में दुर्ग से राधा मिश्रा, गीता पाण्डेय, प्रीति चौबे ने प्रस्तुति दी। प्रदेश विधानसभा और जिले की सदस्यों को उपहार स्वरूप टोकरी मे सुहाग सामग्री भेंट की गई।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष संगीता शर्मा, मिथलेश मिश्रा, प्रदेश महासचिव सरिता शर्मा, अंजु त्रिपाठी, प्रदेश सचिव सविता राखी पाण्डेय, शारदा तिवारी, सरोजनी राव, संगीता द्विवेदी, दुर्ग-भिलाई से अध्यक्ष रेणु त्रिपाठी, पूनम त्रिपाठी, अनिता पाण्डेय, नीलम तिवारी, सचिव आशा त्रिपाठी, बिन्दु मिश्रा, सुषमा दुबे, राधा मिश्रा, गीता पान्डेय, कविता शुक्ला, उमा मिश्रा, मीना शुक्ला, शोभा त्रिपाठी, शिप्रा पान्डेय, मिनाक्षी तिवारी, उषा पान्डेय, चंद्रबाला शुक्ला, ज्योत्सना दान्डेकर, ममता दुबे उपस्थित रहीं।