दुर्ग
शराब की अवैध बिक्री, एक बंदी
03-Aug-2022 10:14 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कुम्हारी, 3 अगस्त। अवैध रूप से शराब बेचने वाले आरोपी को 35 पाव देसी मसाला शराब सहित पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने की दिशा में नगर पालिका परिषद कुम्हारी के वार्ड क्रमांक 22 सत्यनगर कुगदा में अवैध रूप से शराब विक्रय किए जाने की गुप्त सूचना प्राप्त होने पर कुम्हारी पुलिस थाना के थाना प्रभारी पी डी चन्द्रा ने तत्काल कार्यवाही को करते हुए मौके पर पहुंचकर अवैध शराब विक्रय करने वाले चालीस वर्षीय जयप्रकाश बंजारे को धारा 34(2) आब. एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे