दुर्ग
दुर्ग, 2 अगस्त । नवदृष्टि फाउंडेशन द्वारा गर्भवती महिलाओं व थैलीसीमिया से पीडि़त बच्चों को ध्यान में रख किए गए । रक्तदान शिविर में बढ़ चढ़ करलोगों ने रक्तदान किया शिविर में कुल 110 यूनिट रक्तदान किया गया। नवदृष्टि फाउंडेशन के रितेश जैन, कुलवंत भाटिया, तरुण आढ़तिया, प्रवीण तिवारी, जय आढ़तिया, पूर्वी आढ़तिया, पारुल जायसवाल, पल्ल्वी गुप्ता सहित 110 लोगों ने रक्तदान किया। राज आढ़तिया ने कहा अचानक जिला चिकित्सालय में रक्त अपनी क्षमता से कम हो गया ,जिसका पता चलते ही संस्था के सदस्य सक्रिय हुए व शहर के संगठनों व संस्थाओं से स पर्क कर रक्तदान की अपील की । नवदृष्टि फाउंडेशन ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया लोगों का भरपूर समर्थन मिला एवं लोगों बढ़ चढ़ कर रक्तदान किया।
रितेश जैन ने कहा 110 यूनिट रक्तदान एक उत्साह जनक आंकड़ा है बहुत से लोग बूस्टर डोज लगने के कारण रक्तदान नहीं कर सके। गर्भवती महिलाओं व थैलीसीमिया से पीडि़त बच्चों को हर माह रक्त चढत्या जाता है इसलिए ब्लड बैंक में आपातकालीन स्टॉक रहना जरूरी है यदि और रक्त की आवयश्कता होगी तो संस्था लगातार रक्तदान हेतु सक्रीय रहेगी।