दुर्ग

मुंशी प्रेमचंद जयंती एवं यादें रफी समारोह
03-Aug-2022 10:12 PM
मुंशी प्रेमचंद जयंती एवं यादें रफी समारोह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 3 अगस्त।
प्रेस क्लब ऑफ कुम्हारी के तत्वावधान में मुंशी प्रेमचंद जयंती एवं यादें रफी समारोह का आयोजन प्रेस क्लब भवन परिसर में आयोजित किया गया । 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर के प्रथम नागरिक राजेश्वर सोनकर, नगर पालिका अध्यक्ष कुम्हारी के कर कमलों से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के पश्चात मुंशी प्रेमचन्द एवं मो. रफ़ी के छायाचित्र पर माल्यार्पण शुभारंभ किया गया । 

मुख्य अतिथि का स्वागत सम्मान प्रेस क्लब ऑफ कुम्हारी अध्यक्ष विक्रम शाह ठाकुर एवं संरक्षक डॉ. आनंदमोहन ने पुष्पमाला से किया । विशिष्ट अतिथि पार्षद ओम नारायण वर्मा, पार्षद प्रमोद चंद्राकर, रामकुमार सूर्यवंशी पूर्व पार्षद नगरनिगम भिलाई -3 एवं श्रीमती भारती राम पार्षद भिलाई - 3 का स्वागत क्रमश: अजय यादव उपाध्यक्ष प्रेस क्लब ऑफ कुम्हारी, अनुज शुक्ला प्रचार सचिव प्रेस क्लब ऑफ कुम्हारी, सुरेश वाहने कोषाध्यक्ष, ध्रुव नायक तथा खिलेश्वर साहू द्वारा किया गया। 

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में मुंशी प्रेमचन्द के जीवनवृत्त का उल्लेख करते हुए उनकी कृति मनोवृत्ति का पाठन रवींद्र कुमार थापा ने किया । प्रेस क्लब ऑफ कुम्हारी कोषाध्यक्ष सुरेश वाहने ने कहानी की समीक्षा करते हुए वक्तव्य दिया।

 इसके पश्चात द्वितीय सत्र में स्वर्गीय मोहम्मद रफी की स्मृति में प्रेस क्लब आफ कुम्हारी के पत्रकार साथियों नगर के प्रतिष्ठित नागरिकों ने रफी के गीतों को कराओके में गाकर वातावरण अत्यंत ही संगीतमय बना दिया तालियों और प्रशंसाओं के मध्य प्रेस क्लब आफ कम्हारी अध्यक्ष विक्रम शाह ठाकुर ने गीत प्रस्तुत   किया उनके पश्चात प्रेस क्लब के वरिष्ठ विधि सलाहकार विकास चौधरी ने सुमधुर गीत गाकर श्रोताओं को झूमने पर विवश कर दिया। भारतीय स्टेट बैंक सेवा निवृत्त सतीश मेश्राम ने कार्यक्रम को गहराई देते हुए अपने गायन से मंत्रमुग्ध कर दिया । इसी क्रम में रामकुमार सोनी, अवधेश शुक्ला, राजेश निषाद, प्रकाश गज्जर, टी आई पी डी चन्द्रा ने अपने मधुर गायन से देर रात तक समां बांध कर कार्यक्रम आयोजन को सार्थक बनाया। 

अपने उद्बोधन में नगरपालिका अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर ने समस्त पत्रकारों, इलेक्ट्रानिक मीडिया के साथियों को ऐसे साहित्यिक और संगीतमय सार्थक कार्यक्रम आयोजित किए जाने के सद्प्रयासों के लिए बधाई दी और शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए  मुंशी प्रेमचन्द का सारगर्भित जीवन परिचय दिया। 
समस्त पत्रकार साथी सपरिवार इस आयोजन में सहभागी बनकर प्रेस क्लब ऑफ कुम्हारी की परिकल्पना के जीवंत साक्षी बने । कार्यक्रम का संचालन युवा पत्रकार खिलेश्वर साहू ने किया। नगर के प्रतिष्ठित नागरिकों ने बहुमूल्य समय देते हुए अपनी उपस्थिति से  कार्यक्रम को गरिमा प्रदान किया।
 


अन्य पोस्ट