दुर्ग

स्टेट वेयर हाऊस गेट के सामने हमाल मजदूरों का धरना-प्रदर्शन
03-Aug-2022 10:42 PM
स्टेट वेयर हाऊस गेट के सामने  हमाल मजदूरों का धरना-प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
दुर्ग, 3 अगस्त।
स्टेट वेयर हाऊस गेट के सामने वहां लोडिंग अनलोडिंग का कार्य करने वाले हमाल मजदूर धरने पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने उन्हें बाहर कर देने की धमकी को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। जिला प्रशासन द्वारा सुबह इस संबंध में बुलाई गई बैठक में भी समाधान नहीं निकल पाया। 

आंदोलनरत हमालों द्वारा जिला प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया है कि वे छग स्टेट वेयर हाऊस नागरिक आपूर्ति निगम में लोडिंग एवं अनलोडिंग सीएमआर अनलोडिंग, स्टेकिंग का कार्य लगभग 40-45 वर्षों से करते आ रहे हैं। इसी से उनका और उनके परिवार भरण-पोषण व बच्चों की पढ़ाई लिखाई चलता है। सभी कुछ इसी पर निर्भर है। इतने वर्षों में आज तक उनके द्वारा कोई शिकायत का मौका नहीं दिया गया है। अब जुलाई 2022 नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा नियुक्त हमाल ठेकादार द्वारा ठेका लिया गया है। गोविंदराज नायडु एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी भी इनके साथ मिलकर भगा देने की बात कहकर अपने बाहरी हमाल से कार्य करा लेने की बात कही जा रही है। 

उन्होंने सवाल उठाया कि इस स्थिति में उनका और उनके परिवार का क्या होगा। स्टेट वेयर हाऊस में लगभग 110 हमालों द्वारा हमाली का कार्य किया जा रहा है। ऐसे में वे और उनका परिवार सडक़ पर आ जाएंगे। अगर ऐसी स्थिति बनी तो वे पूरे परिवार व बच्चों सहित स्टेट वेयर हाऊस के गेट पर बैठ जाएंगे। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि जो हमाल मजदूर वर्षों से यहां कार्य कर रहे हैं, उन्हें बाहर नहीं किया जाए। 

कामता जायसवाल का कहना है कि ठेकेदार आधा अपना मजदूर रहेगा बोल रहे है। इस संबंध जब तक ठोस पहल नहीं हो जाता, उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। खाद्य नियंत्रक सीपी दीपांकर के अनुसार मामले में एडीएम की मौजूदगी में सुबह बैठक बुलाई गई थी मगर कोई समाधान नहीं निकल पाया।
 


अन्य पोस्ट