दुर्ग

26 अधिकारी दे रहे विभागीय परीक्षाए संभागायुक्त ने किया निरीक्षण
02-Aug-2022 6:56 PM
26 अधिकारी दे रहे विभागीय परीक्षाए संभागायुक्त ने किया निरीक्षण

दुर्ग, 2 अगस्त ।  संभागायुक्त महादेव कांवरे बीआईटी पहुंचे। यहां विभागीय परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। संभागायुक्त ने यहां परीक्षा की व्यवस्था की मानिटरिंग की। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि यहां अभी 26 अधिकारी परीक्षा दे रहे हैं। इनमें रेवेन्यू से 7 अधिकारीए कामर्शियल टैक्स से 11 अधिकारीए एक्साइज से 4 और 4 रजिस्ट्री से संबंधित अधिकारी परीक्षा में बैठे हैं। संभागायुक्त ने परीक्षा की मानिटरिंग में लगे अधिकारियों से व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने कहा कि किसी तरह की व्यवस्था में कोई दिक्कत नहीं है। समय पर परीक्षाओं का नियमानुसार आयोजन किया जा रहा है। संभागायुक्त ने कहा कि पूर्व के वर्षों की तरह इस बार भी नियमानुसार परीक्षा संचालित होए इसकी विशेष रूप से मानिटरिंग करते रहें।
 


अन्य पोस्ट