‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 26 दिसंबर। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती पर भाजपा इकाई ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। इसके पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रत्येक माह की अंतिम रविवार को किए जाने वाले मन की बात कार्यक्रम का भी सभी बूथों पर आयोजन किया गया।
इसके तहत रविवार को जिले के सभी 13 मंडलों में बूथ स्तर पर पीएम मोदी जी के मन की बात सुनकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को याद करते हुए उनके राजनीति में सुशासन के मूल मंत्र आत्मसात करने का संकल्प लिया मन की बात कार्यक्रम शहर विधानसभा के सभी बूथों में कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों व सार्वजनिक स्थलों पर भी रेडियो टीवी के माध्यम से पीएम मोदी जी की मन की बात सुनी तत्पश्चात अटल जी को याद करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इसी क्रम में सिकोला भाठा पटरी पार मण्डल में पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर के निवास हाल में कार्यकर्ताओ की उपस्थिति में सुनी गई जिसमें मण्डल अध्यक्ष लुकेश बघेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए वही चंडी शीतला मण्डल के गयानगर वार्ड 4 के बूथ ग्राम में 93 में स्थित दिवंगत अटल जी के नाम पर स्थित अटल प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र में पूर्व सभापति व मन की बात कार्यक्रम प्रभारी दिनेश देवांगन की उपस्थिति में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं व नागरिकों ने सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री मोदी जी की मन की बात सुनकर अटल जी की बड़ी कटआउट तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उनके स्वच्छ प्रशासन व छत्तीसगढ़ निर्माण को याद कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई साथ ही मिठाई वितरण किया गया।
इस अवसर पर वार्ड पार्षद लीना देवांगन बुथ संयोजक अध्यक्ष उत्तम साहू अशोक सोनी मंजू तिवारी रवि यादव नंद कसेर धन्नू साहू कविता सोनी उर्मिला मेश्राम,चचंल तिवारी अंजली सेन डिलेश्वरी राजपूत लक्ष्मी साहू,नीलू पाण्डेय,नीरा गुप्ता, मति गोस्वामी,कुंती साहू, गीता देवांगन सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इस अवसर पूर्व सभापति दिनेश देवांगन ने अटल उप स्वास्थ्य केंद्र में बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओ व कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार व सशक्त भारत के अटल जी के अधुरे सपनो को प्रधान मंत्री मोदी जी पूरा कर रहे है गांव गांव तक विकास के किरणे व समाज के अंतिम पंक्ति का उत्थान के लिए मोदी जी ने हर सम्भव प्रयास किया है जिसका नतीजा भी अब दिखने लगा है और भारत अब मजबूती खड़ा है यह देश मे मजबूत नेतृत्व का ही परिणाम है।
अटल जी की जयंती व मन की बात सुनने वालों में सिकोलाभाठा पटरीपार मंडल के बूथ क्रमांक. 37 स्टील कॉलोनी वार्ड नं. 60, बूथ क्रमांक 57 सिंधी धर्मशाला वार्ड क्र. 24, सिकोला बस्ती बूथ क्रमांक 18/19 वार्ड क्र. 15 में सामूहिक रूप से चंद्रिका चंद्राकर पूर्व महापौर,जिला उपाध्यक्ष संतोष सोनी मंडल चंद्रशेखर चंद्राकर लोकेश बघेल, महामंत्रीद्वय देवनारायण चंद्राकार, विजय ताम्रकर सुनील अग्रवाल,बंटी चौहान, रजनीश श्रीवास्तव,मंत्री मन्नू साहू, जितेंद्र राजपूत प्रवीण सेन पार्षद नरेश तेजवानी बानी सोनी जी गजेंद्र यादव, साजन जोसेफ, शुभेंदु बागची विपिन चावड़ा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं सिंधी समाज के अध्यक्ष मुरली सचदेवा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रत्नेश चंद्राकर,भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक दिलीप साहु, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की जिला संयोजिका अल्का बाघमार, गीता वर्मा,शीतल जांगिड़ एस एन सिंह, नागेश चौबे,पार्षद हेमा शर्मा प्रदीप पयासी, शुभम धुर्वे, सरिता लामा, सीमा तिवारी,मंडल के पूर्व अध्यक्ष सुरेश दीक्षित,पूर्व पार्षद विजय जलकारे, रोशन सिंह, मुकेश खत्री, ओमप्रकाश सोनी, हरीश साहू, नंदा साहू, तारण देवांगन, बसंत कोटवानी, उदय शंकर त्रिपाठी, कार्तिक सिन्हा, पुष्पा राजपूत,पूर्णिमा साहू, रेनू यादव,रानी साहू, सरोज यादव हेमलता यादव, सुरेखा यादव,सुनीता साहू, श्रीपति यादव, अश्वनी साहू जगदीश गुप्ता दीपेंद्र देशमुख बूथ अध्यक्ष सजल ताम्रकार सचिव अभिजीत बख्शी राज साहू, अलका चौहान श्रद्धा साहू मोहन बागुल उपस्थित थे।