दुर्ग

गंदगी फैलाई, जुनवानी के खटाल संचालकों पर जुर्माना, दी चेतावनी
27-Dec-2022 3:53 PM
गंदगी फैलाई, जुनवानी के खटाल संचालकों पर जुर्माना, दी चेतावनी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 27 दिसंबर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत जुनवानी खमरिया क्षेत्र में 2 खटाल संचालकों के द्वारा गंदगी फैलाई जा रही थी। नगर पालिक निगम भिलाई की टीम ने इन खटाल संचालकों से गंदगी फैलाने के कारण 27,000 रुपए जुर्माना वसूला। तथा दोबारा गंदगी नहीं फैलाने की चेतावनी भी दी।
खटाल संचालको द्वारा मवेशियों के गोबर को नालियों में बहाया जा रहा था। तथा अन्य स्थानों पर भी गंदगी फैलाई जा रही थी, इससे आम नागरिक भी परेशान थे। जिसे देखते हुए भिलाई निगम ने सख्ती से कार्रवाई करने के उद्देश्य से तथा गंदगी नहीं फैलाने की चेतावनी के साथ ही एक खटाल संचालक से 12,000 तथा दूसरे खटाल संचालक से 15,000 रुपए, इस प्रकार कुल 27,000 का जुर्माना गंदगी फैलाने पर खटाल संचालकों से वसूला गया।  साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक एवं प्रतिबंधित प्लास्टिक पर भी कार्रवाई की गई।
इसके लिए जुनवानी एवं खमरिया क्षेत्र में सघन निरीक्षण किया गया। और जहां पर भी प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं सिंगल यूज प्लास्टिक मिले, उन दुकानों से इसकी जब्ती बनाते हुए जुर्माना लिया गया। तथा प्रतिबंधित प्लास्टिक का विक्रय व उपयोग नहीं करने की चेतावनी भी दी गई। प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं सिंगल यूज प्लास्टिक पर 12,800 रुपए का जुर्माना  लगाया गया। 
प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगातार भिलाई निगम द्वारा कार्रवाई की जा रही है। मार्केट एवं दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण भी किया जा रहा है। नगर पालिक निगम भिलाई की अपील है कि सिंगल यूज प्लास्टिक एवं प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करें तथा पर्यावरण संरक्षण में अपनी महती भागीदारी निभाएं। 

 


अन्य पोस्ट