दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 27 दिसंबर। छत्तीसगढ़ हल्बा आदिवासी समाज भिलाई-दुर्ग ने शक्ति भवन आशीष नगर पश्चिम सडक़ 5 रिसाली में मां दंतेश्वरी की पूजा अर्चना के बाद अध्यक्ष मंथीर खलेंद्र द्वारा सामाजिक ध्वजारोहण के साथ महोत्सव का शुभारंभ किया गया । समाज अध्यक्ष मंथीर खलेंद्र द्वारा स्वागत भाषण एवं शुभकामनाएं संदेश दिया। जिसमें समाज की एकता और संगठन को बनाए रखना, रूड़ी वादी परंपरा को संचित करके रखना, वर्तमान में युवा वर्ग में आत्महत्या दर में बढ़ोतरी को रोकना, समाज में अंतरजातीय विवाह को रोकना समाज के लिए बड़ा चुनौती है।
इस पर हमें सकारात्मक पहल करना है । आमन्त्रित विशिष्ट अतिथियों द्वारा समाज को सम्बोधित किया गया। साथ ही बीच - बीच में सामाजिक बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दिया गया । शक्ति दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्यस्तरीय प्रतिभा एवं श्रम पुरुस्कार से सम्मानित प्रतिभाओं का समाज के सक्रिय कार्यकर्ता, सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों का और नव चयनित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सम्मान किया गया है।
जिसमें आई आई टी में चयनित छात्र का सम्मान चंद्रकांत प्रधान, मयंक राणा, चंचल रावटे और नितीश एमबीबीएस में चयनित छात्र मोनिका गवरना, मनीषा गवरना, गंगा राम चनाप, भागवत रावटे मुख्य अतिथि ताम्रध्वज साहू गृहमंत्री छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सामाजिक नियमावली छत्तीसगढ़ केंद्रीय महासभा एवं सामाजिक पत्रिका समाज का विमोचन किया गया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में देवेंद्र यादव विधायक भिलाई नगर, देवेंद्र माहला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ केंद्रीय महासभा, नीरज पाल महापौर भिलाई नगरपालिक निगम, शशि सिन्हा महापौर रिसाली नगर पालिक निगम, चंद्रिका रावटे अध्यक्ष महिला प्रभाग और समाज के समस्त पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता, युवा प्रभाग, महिला प्रभाग एवं भारी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।