दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 26 दिसंबर। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री भाजपा पार्टी के आधार स्तंभ अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिवस 25 दिसंबर को दक्षिण पाटन भाजपा मंडल स्तरीय रानीतराई में मनाया गया, जिसमें मंडल के सभी पदाधिकारी, शक्तिकेंद्र प्रभारी, बूध अध्यक्ष सहित जेष्ठ श्रेष्ठ भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
अटल बिहारी वाजपेयी की 98वीं जन्म दिवस पर सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनकी सिद्धांतों को याद कर ईश्वर से प्रार्थना की। भगवान जब भी इस आत्मा को इस आत्म लोक में जन्म हो और पुनर्जन्म हो। तो इस पुनीत आत्मा को इस भारत भूमि में ही जन्म देना। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने अटल की जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके संघर्ष जीवन की गाथा बताए। वरिष्ठ भाजपा किसान नेता नेतराम वर्मा ने कहा, आज जो नाला को नदी से जोडऩे की सोच आई आजादी के इतने सालो के बाद वो अटल बिहारी वाजपेई की देन है । जिससे आज किसान खुशहाल है ।
किसान भाजपा नेता रूप सिंह सिन्हा ने कहा, अटल ने भारत को नई दिशा दिए वैज्ञानिक आधार स्तंभ को मजबूत किए। भाजपा मंडल कोषध्यक्ष व रानीतराई सरपंच ने कहा की अटल बिहारी वाजपेयी की ही देन है। हम स्वतंत्र राज्य छत्तीसगढ़ राज्य में निवास कर रहे है। अटल के ही कारण आज राज्य में खुशहाली आई है। उनका सोच गरीबों के उत्थान से लेकर किसान, मजदूर, व्यापारी के साथ उद्योगपतियों के साथ मिलकर देश का विकास करना था। उनके शासन काल में भारत देश चहुंमुखी विकास किया, उन्नत भारत अटल की देन है ।
प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा विशेष आमंत्रित सदस्य धनराज साहू ने कहा कि अटल जी महान थे उनकी सोच दूरगामी थी आज देश में जो सडक़ो की जाल बिछाई दे रहा वह अटल जी की ही देन है उनका मानना था गांव समृद्ध होगा तो देश समृद्ध होगी जो आज दिख रहा।
दक्षिण पाटन मंडल स्तरीय अटल के जन्मदिवस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू , प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा विशेष आमंत्रित सदस्य धनराज साहू ,भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष व रानीतराई सरपंच निर्मल जैन ,भाजपा नेता व रानीतराई शक्ति केंद्र प्रभारी रूपसिंह सिन्हा , भाजपा नेता पूर्व जनपद सदस्य अशोक शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता डेरहा राम वर्मा , डा हिमाचल साहू ,स्वस्तिक साहू ,बूथ अध्यक्ष छबि विश्वकर्मा , कामता ठाकुर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण जन उपस्थित रहे।