दुर्ग
पाटन की खारून नदी पर ओदरागहन क्रमांक 2 में होगा निर्माण कार्य
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 27 दिसंबर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में 9 करोड़ 76 लाख रुपए की लागत से दुर्ग जिले के खारुन नदी पर निपानी एनीकट निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। जिससे लाभान्वित ग्राम निपानी एवं टिपानी क्षेत्रों में भू-जल संवर्धन होगा एवं 235 हेक्टेयर में स्वयं के साधन से सिंचाई सुविधा भी उपलब्ध होगी।
इसी क्रम में खारुन नदी में ग्राम कौही के पास 4 करोड़ 86 लाख की लागत सेए ग्राम बोरेंदा में 3 करोड़ 93 लाख, ग्राम तर्रीघाट में 3 करोड़ 74 लाख की लागत से तटबंध निर्माण कार्य के भूमिपूजन का कार्य किया गया। जिससे लाभान्वित ग्रामों में भूमि का कटाव रुकेगा। ग्राम उमरपोटी जलाशय योजना के शीर्ष कार्य का जीर्णोद्धार एवं नहर प्रणाली का रिमॉडलिंग एवं लाइनिंग के कार्य हेतु एक करोड़ 97 लाख राशि स्वीकृत की गई है जिससे कृषकों को 93 हेक्टेयर कृषि भूमि से सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।
मुख्यमंत्री ने 8 करोड़ 83 लाख के एनीकट निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। यह निर्माण कार्य पाटन की खारून नदी पर ओदरागहन क्र्रमांक 2 में होगा जिससे भू-जल संवर्धन एवं निस्तारी में एक व्यापक बदलाव आएगा।
आसपास के क्षेत्र के 225 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई की सुविधा स्वयं के साधन से उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर क्षेत्र के किसानों को बधाई दी और अपने कदम समृद्धि और विकास की ओर बढ़ाने के लिए कहा। उन्होंने कहा क्षेत्र में सिंचाई का विस्तार होने से कृषि में व्यापक पैमाने पर बदलाव देखने को मिलेगा। छत्तीसगढ़ में वतर्मान और भविष्य दोनों कृषि का है और कृषि में सहभागिता देने वाले कृषक हमेशा अग्रणी रहेंगे।
उप संचालक वित्त विभाग देवेन्द्र व्यय प्रेक्षक नियुक्त
राजनांदगांव, 27 दिसंबर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पंचायत डोंगरगांव एवं नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़ के लिए उप संचालक वित्त विभाग देवेन्द्र चौबे को व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।
श्री चौबे द्वारा पार्षद पद के अभ्यर्थियों द्वारा किये जा रहे व्यय पर निर्वाचन आयोग की ओर से सतत मॉनिटरिंग की जाएगी तथा उनसे प्रारूप क एवं ख पर प्रतिदिन का लेखा लिया जाएगा। निर्वाचन व्यय के संबंध में प्राप्त होने वाली शिकायतों का निवारण भी किया जाएगा। देवेन्द्र चौबे का मोबाईल नंबर 94255-64630 तथा ई-मेल आईडी स्रद्मष्द्धशड्ढद्ग4.२४ञ्चद्दद्वड्डद्बद्य.ष्शद्व पर किसी भी समय संपर्क किया जा सकता है।