दुर्ग

नगर चौपाटी सौंदर्यीकरण का निरीक्षण आयुक्त ने कार्यों में तेजी लाने दिए निर्देश
27-Dec-2022 4:09 PM
नगर चौपाटी सौंदर्यीकरण का निरीक्षण  आयुक्त ने कार्यों में तेजी लाने दिए निर्देश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 27 दिसंबर।
निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत नगर चौपाटी का  कायाकल्प किया जा रहा है। कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के निर्देश पर नगर चौपाटी को नए स्वरूप के साथ तैयार किया जा रहा है। 

नगर चौपाटी के कार्यो का आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने निरीक्षण कर नगर चौपाटी में कार्य की प्रगति का जायजा लिया। सजने लगी नगर चौपाटी में अब फि र रौनक लौटने वाली है। नगर निगम प्रशासन ने रंग-रोगन के साथ ही दुकानों को सजाने के लिए कवायद जोरो पर। जल्द यहां बच्चे उछलकूद करते नजर आएंगे। उन्होंने   अधिकारियों के साथ आमजनों और चौपाटी के दुकान संचालकों से चौपाटी के अपग्रेडेशन के विषय में चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को ऑर्किटेक्ट से बात कर चौपाटी के अपग्रेडेशन हेतु किए े गए प्लान के हिसाब से शीघ्र कार्यो को पूरा करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने कहा कि दुकान लगाने के लिए हितग्रहियों द्वारा आवेदनों को जल्द निपटाकर दुकान आबंटन करें। उन्होंने ये भी कहा कि चौपाटी की सुंदरता बढ़ाने के लिए ओपन एयर थियेटर का अपग्रेडेशन कर व्यवस्थित लॉन का निर्माण करने कार्य मे तेजी लाए। बाउंड्रीवाल की मरम्मत को जल्द पूरा करें। 

फु ड स्टॉल की संख्या की जानकारी ली। टॉय बोट लाइन की मरम्मत  कार्यो को और पेवर ब्लॉक लगाने, पेच वर्क और हाई मास्क लाईट लगाने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही उन्होंने चौपाटी के बचे हुए कार्यो को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। साथ उन्होंने कहा कि चौपाटी के अंदर चारो ओर बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वाले 265 बकायेदारों के कनेक्षन कटे।

 


अन्य पोस्ट