दुर्ग

336 बकायेदारों से वसूले 47 लाख
27-Dec-2022 4:10 PM
336 बकायेदारों  से वसूले 47 लाख

दुर्ग, 27 दिसंबर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड दुर्ग क्षेत्र में बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वाले बकायेदार उपभोक्ताओं के लिए व्यापक स्तर पर बकाया वसूली अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में दुर्ग वृत्त के  अंतर्गत विगत पंद्रह दिनों में 336 बकायेदार उपभोक्ताओं से 47 लाख रुपए से अधिक की वसूली की गई। समझाइश के बाद भी बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वाले 265 बकायेदारों की बिजली लाईन काट दी गई।
उल्लेखनीय है कि दुर्ग वृत्त के अंतर्गत विद्युत सबडिविजन दुर्ग ग्रामीण एक, धमधा, गुण्डरदेही, बघेरा, ऊतई, कुम्हारी एवं वितरण केंद्र बालोद टाउन में विद्युत विच्छेदन एवं बकाया वसूली के लिए सहायक अभियंता, कनिश्ठ अभियंता एवं लाइन स्टॉफ की टीम गठित कर विशेष अभियान चलाया गया। 
इस अभियान के दौरान दुर्ग ग्रामीण एक सबडिविजन के 28 बकायेदार उपभोक्ताओं की बिजली लाइन काटी गई एवं 50 बकायेदारों से 8 लाख 22 हजार रुपए की वसूली की गई। इसी तरह गुण्डरदेही सबडिविजन के 63 बकायेदारों से 1 लाख 85 हजार रुपए की वसूली की गई एवं बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वाले 34 बकायेदारों की लाइन काटी गई।
धमधा सबडिविजन के अंतर्गत 44 उपभोक्ताओं की लाइन काटी गई एवं 30 बकायेदारों से 8 लाख 67 हजार रुपए की वसूली की गई, बघेरा सबडिविजन के अंतर्गत 71 बकायेदारों से 5 लाख 42 हजार रुपए की वसूली की गई तथा 50 बकायेदारों के कनेक्षन काट दिए गए। सबडिविजन कुम्हारी के 75 उपभोक्ताओं की लाइन काटी गई एवं 56 बकायेदार उपभोक्ताओं से 15 लाख 23 हजार रुपए की वसूली की गई। ऊतई सबडिविजन के 11 बकायेदारों से 1 लाख 1 हजार रुपए की वसूली की गई एवं 19 बकायेदार उपभोक्ताओं की लाइन काटी गई। वितरण केंद्र बालोद टाउन के अंतर्गत 15 बकायेदारों की लाइन काटी गई एवं 55 बकायेदारों से 6 लाख 55 हजार रुपए की वसूली की गई।
अधीक्षण अभियंता सलिल कुमार खरे ने बताया कि विद्युत कंपनी द्वारा बकायेदार उपभोक्ताओं पर की जा रही कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि वतर्मान में गैरघरेलू एवं औद्योगिक कनेक्शनों के बकायादारों के साथ ही घरेलू श्रेणी के बकायादारों पर कनेक्षन काटने एवं बकाया वसूली की कार्रवाई की जा रही है।  खरे ने बताया कि बिजली बिल देयको के भुगतान में विलंब होने पर उपभोक्ताओं को बार.बार ध्यान आकृष्ट कराया जा रहा है, जिससे वे देयक समय पर जमा कर देवें। मैदानी अधिकारी एवं उनकी टीम बकायेदार उपभोक्ताओं के पास स्वयं पहुंचकर उनसे बिजली बिल जमा करने का अनुरोध कर रहे हैं। 
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड दुर्ग क्षेत्र के मुख्य अभियंता एम.जामुलकर ने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि समय पर बिजली बिल का भुगतान करें एवं अप्रिय विद्युत विच्छेदन की कार्रवाई से बचें तथा नियत समय पर बिजली बिल जमा कर शासन द्वारा बिजली बिल में दी जा रही छूट का भी लाभ उठावें।

 


अन्य पोस्ट