‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 13 जुलाई। हेमचंद यादव विवि, दुर्ग में शिक्षा संकाय के तीन पीएचडी वायवा आयोजित किये गये। इन तीनों पीएचडी शोध अध्ययम में उच्चतर माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, आक्रमकता तथा समवयस्क दबाव एवं परवरिश का उनके शैक्षिक उपलब्धि का गहराई से विश्लेषण किया गया। यह जानकारी देते हुए विवि के पीएचडी सेल प्रभारी एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम पीएचडी वायवा में डाइट, दुर्ग के सहायक प्राध्यापक, हेमंत कुमार साहू ने शोध विषय ’’उच्च माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों के व्यक्तित्व तथा आक्रामकता का समायोजन से संबंधात्मक अध्ययन’’ पर पावर प्वाइंट प्रस्तुतिकरण के माध्यम से अपना शोधकार्य प्रस्तुत किया। अपने शोध निष्कर्ष में श्री साहू ने बताया कि कक्षा दसवीं स्तर के विद्यार्थियों में व्यक्तित्व विकास तथा आक्रमकता के स्वभाव हेतु विभिन्न परिस्थतियां जैसे शिक्षक का व्यवहार, पारिवारिक वातारण तथा शालेय वातावरण महत्वपूर्ण होता है। इनके शोधनिर्देशक श्री शंकराचार्य महाविद्यालय, जुनवानी, भिलाई, की डॉ. लक्ष्मी वर्मा, सहायक प्राध्यापक तथा सहषोधनिर्देषक डॉ. एन.पापा. राव सहायक प्राध्यापक, कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भिलाई थे।
द्वितीय पीएचडी वायवा में कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भिलाई की शोध छात्रा मनीषा दुबे का शोध विषय ’’मानसिक स्वास्थ्य और प्रषासनिक व्यवहार के संबंध में शिक्षक प्रभावषीलता’’ था। इनके शोध निर्देशक, डॉ. लक्ष्मी वर्मा, सहायक प्राध्यापक, श्री शंकराचार्य महाविद्यालय, जुनवानी, भिलाई, सहशोधनिर्देषक डॉ. रामा यादव, सहायक प्राध्यापक, कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भिलाई थें। दोनों ही पीएचडी वायवा के बाह्य परीक्षक के रूप में लखनउ विवि, की प्रोफेसर अमीता बाजपेयी उपस्थित थी। अपने निष्कर्ष में मनीषा ने बताया कि शिक्षकों के मानसिक स्वास्थ्य तथा प्रषासकीय क्षमता में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षा विभाग तथा जिला प्रषासन द्वारा समय-समय पर सौंपे गये कार्यों का भी असर होता है।
तृतीय पीएचडी वायवा में कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भिलाई शोधकेन्द्र की शोध छात्रा श्रीमती सारिका शर्मा ने अपने शोध विषय’’ उच्चतर माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों के समवयस्क दबाव एवं परवरिष का उनकी शैक्षणिक उपलब्धि पर प्रभाव का अध्ययन’’ विषय पर अपना प्रस्तुतिकरण दिया। अपने शोधनिष्कर्ष में सारिका ने बताया कि शालेय विद्यार्थियों पर पारिवारिक परिवेष के साथ-साथ अपने हमउम्र साथियों के विचारों का सर्वाधिक असर होता है।
इनकी बाह्य परीक्षक उत्तरप्रदेश महर्षि टंडन मुक्त विवि, प्रयागराज की कुलपति, डॉ. सीमा सिंह थीं। इनके शोधनिर्देषक कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भिलाई की सहायक प्राध्यापक, डॉ. अनिता श्रीवास्तव थीं। तीनों पीएचडी वायवा में विवि की कुलपति, डॉ. अरूणा पल्टा, कुलसचिव, भूपेन्द्र कुलदीप, विवि के समस्त अधिकारीगण, विभिन्न महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं शोधार्थी तथा कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भिलाई के प्राचार्य, डॉ. आर. पी. अग्रवाल एवं वरिष्ठ सेवा निवृत्त प्राध्यापक, डॉ. पी. के. श्रीवास्तव उपस्थित थे।