दुर्ग
धारदार हथियार लेकर गुण्डागर्दी, आदतन बदमाश गिरफ्तार
13-Jul-2023 3:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
चाकू ले गया धमका रहा था और पहुंच गई पुलिस
भिलाई नगर, 13 जुलाई। फरीद नगर सुपेला के पास रोड पर धारदार हथियार चाकू लेकर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहे आरोपी को सुपेला पुलिस ने धरदबोचा है।
पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक फरीद नगर बिजली आफिस के पास चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां आरोपी मुकीमुद्दीन निवासी निजामी चौक सुपेला अपने हाथ में चाकू लहराते हुए लोगो को धमकाते मिला, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी आदतन अपराधी है, उसके खिलाफ पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं। आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे