दुर्ग

आत्मानंद स्कूल व व्यापमं में भ्रष्टाचार का आरोप, भाजयुमो ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
14-Jul-2023 2:29 PM
आत्मानंद स्कूल व व्यापमं में भ्रष्टाचार का आरोप, भाजयुमो ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 14 जुलाई।
भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर दुर्ग जिला भाजयुमो द्वारा रायपुर महात्मा गांधी स्कूल एवं व्यापम में भ्रष्टाचार धांधली के खिलाफ भाजयुमो जिलाध्यक्ष जीत हेमचंद यादव के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल के नाम दुर्ग जिलाधीश को ज्ञापन सौंपकर कर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। 

इस अवसर भाजयुमो जिलाध्यक्ष जीत हेमचंद यादव ने कहा कि जब से प्रदेश में भूपेश बघेल की सरकार आई है हर क्षेत्र में धांधली भ्रष्टाचार और अराजकता का माहौल है इन्होंने ऐसा कोई वर्ड नहीं छोट इन्होंने ऐसा कोई वर्ग नहीं छोड़ा होगा जिसे इन्होंने ठगा नहीं होगा अभी वर्तमान में देखें तो स्वामी आत्मानंद स्कूल रायपुर एवं व्यापम में भ्रष्टाचार धांधली जिसकी गूंज पूरे देश में है इस विषय को लेकर आज हम लोगों ने महामहिम राज्यपाल के नाम जिलाधीश महोदय को ज्ञापन सौंपा और उचित कार्रवाई की मांग की। 

ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष सानिध्य चंद्राकर, जितेंद्र साहू , जिला मंत्री राहुल भट्ट ,हर्ष चंदेल, राजा बैरागी, सोशल मीडिया प्रभारी रोहन मोटवानी, मंडल अध्यक्ष उमंग ताम्रकार, विशाल शर्मा, हिमाशु सिंह, लवकेश देवांगन, निरंजय दुबे , खिलेंद्र साहू आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट