दुर्ग

शिक्षा के अधिकार के तहत प्रवेश प्रक्रिया में त्रुटि का आरोप, भाजपा ने ज्ञापन सौंपा
14-Jul-2023 2:49 PM
शिक्षा के अधिकार के तहत प्रवेश प्रक्रिया में त्रुटि का आरोप, भाजपा ने ज्ञापन सौंपा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 14 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया के नेतृत्व में युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित मिश्रा, जिला महामंत्री विशालदीप नायर, रितेश सिंह ठाकुर समस्त मंडल के अध्यक्षों व उनकी पूरी टीम की उपस्थिति में जिलाधीश के नाम से ज्ञापन सौंपा गया।

जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया ने कहा कि हमारी विंग युवा मोर्चा द्वारा सतत् रूप से राष्ट्रहित एवं समाज हित में कार्य करते आई है, इसी कड़ी में शिक्षा विषयांतर्गत हुए गड़बड़ी से आपको अवगत कराना चाहती है की विगत दिनों शिक्षा के अधिकार के अंतर्गत आवेदन किए विद्यार्थियो को सूची जारी की गई थी, जिस सूची के आधार पर विद्यार्थियों का प्रवेश आबंटित विद्यालय में कराया गया था, किंतु कुछ दिन बाद विद्यालय द्वारा शासन से आदेश से कह कर उनके प्रवेश को रद्द कर दिया जिससे बच्चे शिक्षा से वंचित हो रहे है।

यह मुद्दा गरीब बच्चों के हित से जुड़ा हुआ है इस विषय में राजनीति नहीं करना चाहते। और सरकार कोई भी हो गरीब बच्चों का उनका अधिकार मिलना चाहिए। जिलाधीश से मांग रखते है कि इस विषयांतर्गत उचित कार्रवाई हो एवं गरीब विद्यार्थी इस महती योजना का लाभ ले सकें। ज्ञापन देते हुए प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा, मोहनीश काले, सौरभ जयसवाल, विनय सेन, नवीन सिंह, मनोज मेश्राम, नरेंद्र र्निमलकर, मनीष पिपरोल, संस्कृति वर्मा, अर्पणा मुखर्जी, समीर अग्रवाल, पीयूष अग्निहोत्री, कृष्णा द्विवेदी, मनीष साहू, ईश्वर वर्मा, विक्की यादव, शाश्वत मौर्य, रोहित तिवारी, व पीडि़त विद्यार्थीयों के पालक उपस्थित रहे। जानकारी भाजयुमो मीडिया प्रभारी नीरज तिवारी ने दी।


अन्य पोस्ट