विजेता ईतवारी चीला तिहार जनपद ट्रॉफी में लेंगे हिस्सा, तैयारी बैठक
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 7 अगस्त। ग्राम पाऊवारा में जनपद उपाध्यक्ष राकेश हिरवानी के संयोजन में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी ईतवारी चीला जनपद ट्रॉफी 2026 का आयोजन 23 अगस्त को किया जाएगा। इस संदर्भ में ग्राम पंचायत पाऊवारा में बैठक रखी गई। आयोजन में ग्राम पाऊवारा,बोरीगारका, करगाडीह,कोकड़ी ,कोड़ीया की महिलाएं शामिल होंगी।
पहले ग्रामीण स्तर पर प्रत्येक गांव में हरियाली त्यौहार के अवसर पर खेल आयोजित किया जाएगा, वहां पर विजेता प्रतिभागियों को जनपद ट्रॉफी में भाग लेने का अवसर दिया जाएगा।
यह आयोजन 5 गांव की महिलाओं के लिए होगा, जिसमें फुगड़ी, कबड्डी कुर्सीदौड़, नारियल फेंक, फुगड़ी, रस्साकसी,चीला सजावट, छत्तीसगढ़ी व्यंजन सजावट प्रतियोगिता जैसे खेल होंगे, साथ ही साथ रंगोली बनाओ प्रतियोगिता भी रखी जाएगी। खेल में आने वाले सभी लोगों के लिए भोजन व्यवस्था रखी जाएगी, साथ ही साथ बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी गांव से आने वाली महिलाओं के लिए अलग-अलग ड्रेस कोड होगा, जिसमें पाऊवारा की महिलाएं हरा रंग की साड़ी, बोरीगारका का लाल रंग , करगाडीह गुलाबी रंग कोकड़ी नीला रंग, और कोडिय़ा पीला रंग की साड़ी का ड्रेस कोड रखा गया है।
इस बैठक में प्रमुख रूप से पाऊवारा सरपंच मीना यादव कोकड़ी सरपंच युगल चंद्राकर कोडिय़ा सरपंच खुमान निषाद करगाडीह आयोजन समिति के अध्यक्ष पितेश साहू, पूर्व सरपंच घनश्याम गजपाल, पाऊवारा पंच गणेश साहू, तेजराम साहू, अमरनाथ निषाद, भारती देशमुख, मनीषा साहू, रेखा साहू, ग्रामीण अध्यक्ष मुकेश साहू, पितेश्वर साहू, अन्य पंचायत से दुलेश साहू ,भेखचंद साहू, कामेश्वर गजपाल ,इमरान खान, शिव कुमार ,राजेश साहू, मोहन यादव, सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे।