दुर्ग

सांसद बघेल ने खिलाडिय़ों का बढ़ाया उत्साह
15-Oct-2025 3:11 PM
सांसद बघेल ने खिलाडिय़ों का बढ़ाया उत्साह

छत्तीसगढ़ संवाददाता

उतई, 14 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया और खेलो इंडिया अभियान के अंतर्गत आयोजित सांसद खेल महोत्सव 2025 के द्वितीय चरण की शुरुआत दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में हुई। यह आयोजन 14 और 15 अक्टूबर को संपन्न हो रहा है।

वार्ड और पंचायत स्तर पर पहले चरण में कुर्सी दौड़, कबड्डी, खो-खो जैसे पारंपरिक खेलों सहित अन्य प्रतिस्पर्धाएं कराई जा रही हैं।

सांसद विजय बघेल ने विभिन्न आयोजन स्थलों पर पहुंचकर खिलाडिय़ों से संवाद किया और खेल भावना को प्रोत्साहित किया।

 शांति नगर दशहरा मैदान, सुराना कॉलेज, आदर्श कन्या विद्यालय और शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पुरई में प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। इस दौरान 33 बालिकाओं को साइकिल वितरित की गई। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में बीपी और शुगर की जांच की गई।

मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत मोबाइल यूनिट से स्थानीय नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। इस महोत्सव का उद्देश्य युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना, अनुशासन की भावना विकसित करना और राष्ट्र निर्माण में योगदान को प्रोत्साहित करना है। दुर्ग क्षेत्र में अब तक 4,80,159 प्रतिभागियों का पंजीकरण दर्ज किया गया है।

आयोजन की संरचना 1. प्रथम स्तर- ग्राम पंचायत / वार्ड स्तर, 2. द्वितीय स्तर- क्लस्टर स्तर, 3. तृतीय स्तर- विधानसभा स्तर, 4. चतुर्थ स्तर- लोकसभा स्तर।

आयोजन में नगर निगम जोन आयुक्त ईशा देशलहरे, दिव्या मक्कड़ भसीन, भोजराज सिन्हा, महेश वर्मा, प्रमोद सिंह, संतोष मोर्या, राहुल परिहार, सन्नी यादव, गिरीश दीवान, आसीन तिवारी, तेजनाथ, अनिल देशलहरा, भुनेश्वर साहू, करण सेन सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए। पाटन नगर पंचायत में भी बड़ी संख्या में खिलाड़ी, विद्यार्थी और नागरिक मौजूद रहे।

आयोजकों और सांसद बघेल ने नागरिकों और युवाओं से अपील की है कि वे अपने ग्राम एवं वार्ड स्तर पर इस महोत्सव में भाग लेकर इसे सफल बनाएं।


अन्य पोस्ट