दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 14 अक्टूबर। नगर पालिक निगम भिलाई जोन 01 अंतर्गत संजय नगर तालाब, चंद्रा मोर्या टॉकिज के सामने मार्केट जोन, सुपेला सामुदायिक भवन सहित दक्षिण गंगोत्री का आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय द्वारा निरीक्षण किया गया।
निगम आयुक्त एवं जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत द्वारा संजय नगर तालाब का निरीक्षण किया गया। तालाब के वाकिंग ट्रेक को व्यवस्थित करने एवं अन्य रखरखाव व्यवस्था हेतु चर्चा की गई। स्थल पर लगाए गए पेवर ब्लाक उखड़ गए है एवं बाउण्ड्रीवाल गिर गया है, उसका संधारण कराने निर्देशित किया गया है। चंद्रा मोर्या टाकिज के सामने निगम स्वामित्व के रिक्त भूमि में मार्केट जोन बनाने निर्देशित किया गया है।
सुपेला बर्फ फैक्ट्री के बगल में सामुदायिक भवन बनाया जा रहा है, जिसके कार्य में बिलम्ब हो रहा है। निर्माणकर्ता एजेंसी को नोटिस जारी कर कार्य जल्द पूर्ण करने निर्देशित किया गया है। दक्षिण गंगोत्री का आयुक्त ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संजय अग्रवाल, पुरुषोत्तम सिन्हा, बसंत देवांगन, जावेद अली, प्रशन्न तिवारी, सुनील जोशी, जोन एवं सुपरवाइजर उपस्थित रहे।


