‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 27 फरवरी। नगर निगम द्वारा महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर बुधवार को शिवनाथ नदी स्थित महमरा घाट पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महापौर अलका बाघमार ने भगवान भोलेनाथ की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर रुद्राभिषेक किया। भगवान शिव की आराधना, रुद्राभिषेक व महाआरती से नदी तट का माहौल शिवमय हो गया। आयुक्त सुमित अग्रवाल जनप्रतिनिधियों के साथ शिवनाथ नदी तट पर भोलेनाथ की महाआरती कर जलाभिषेक किया। इस अवसर पर बर्फ से बने शिवलिंग की पूजा अर्चना कर शहर की मंगल कामना करते हुये शहर की खुशहाली और विकास के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं को महाप्रसादी वितरण किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में निगम के नवनिर्वाचित पार्षद तथा अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
विधायक गजेन्द्र यादव ने सुख समृद्धि की कामना की
महाशिवरात्रि पर विधायक गजेन्द्र यादव ने भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर दुर्गवासियों के सुख समृद्धि की कामना की। विद्युतनगर स्थित शिवमंदिर में शिवलिंग की पूजा अर्चना कर रुद्राभिषेक कर मत्था टेककर भक्तों संग भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाए। महाशिवरात्रि पर मंदिर आने वाले सभी भक्तों को महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं देते हुए भोग भंडारे में प्रसाद वितरण में युवाओं के साथ हाथ बंटाए। महाशिवरात्रि के अवसर पर शहर के शिव मंदिरों में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए और स्थानीय नागरिकों के साथ शिवलिंग में जल चढ़ाकर पूजा अर्चना की। विभिन्न स्थानों पर मंदिर में पूजा पाठ के लिए आने वाले शिव भक्तों के लिए भोग भंडारे का व्यवस्था की गई थी। जहां विधायक गजेन्द्र यादव ने प्रसाद वितरण में अपना हाथ बंटाये।
ग्रामीण विधायक ललित ने महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की
दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर ने क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भरदा, नगपुरा, अंडा, कुथरेल, धनोरा, दमोदा, बोरई में महाशिवरात्रि पर्व पर विभिन्न शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना और रूद्राभिषेक किया और प्रदेश में सुख, शांति एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। साथ ही आयोजित भंडारे में महाप्रसादी वितरण किया और प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर रिसाली मंडल पूर्व अंजोरा मंडल अध्यक्ष गिरेश साहू, सुखदेव देवांगन, राजू यादव, मुकेश मांडले, पवन महतेल, शिव निषाद, जीतेश धनकर, भूपेन्द्र रिगरि, प्रदीप ढीमर, भूपेन्द्र ढीमर, दासू ढीमर, शिव ढीमर, जगमोहन ढीमर, राजकुमार, गायत्री साहू, उत्तम चंद्राकर, राजू शर्मा, जगदेव साहू, हरीश देशमुख, नेहा साहू, देविका यादव, संतोष साहू, सत्रुघन साहू, पुनानंद देशमुख, त्रिलोक साहू, दुष्यंत देशमुख, नेतराम देशमुख व बड़ी संख्या श्रद्धालु उपस्थित रहे।