दुर्ग

महाशिवरात्रि पर प्रसाद वितरण
28-Feb-2025 2:47 PM
महाशिवरात्रि पर प्रसाद वितरण

उतई, 28 फरवरी।  नगर सहित आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भगवान भोले नाथ की विशेष पूजा अर्चना की गई। मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। शिव मंदिरों में हर-हर महादेव की गूंज रही। नगर के गोंडवाना मंदिर में पूजा अर्चना के पश्चात प्रसादी के रूप में खिचड़ी वितरण किया गया। नगर के बाजार चौक सब्जी मार्केट में स्थित प्राचीन शिव मंदिर सहित बूढ़ादेव मंदिर,पाटन पुल में स्थित श्रीराम दरबार,गांधी चौक में स्थित शिव मंदिर,बजरंग नगर के शिव मंदिर,आदर्श नगर,इंदिरा नगर,मिलपारा, हथखोज पारा,नयापारा बंजारी पारा में स्थित शिव मंदिर सहित नगर के सभी शिव मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना  हुई । नगर पंचायत उतई के समीप स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में पंडित अरविंद शर्मा ने शिवलिंग सामने विशेष पूजा अर्चना की,उसके बाद समिति द्वारा प्रसादी वितरण किया गया।


अन्य पोस्ट