दुर्ग
दुर्ग, 28 फरवरी। तालाब में नहाने गए युवक का शव महमरा एनीकट पर मिला है। अंजोरा चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक गया नगर मुक्तिधाम के पास रहने वाला यश निर्मलकर 26 फरवरी की सुबह अपने घर से तालाब में नहाने के लिए गया हुआ था। उसके बाद वह लौटकर घर नहीं पहुंचा था। परिवार वालों ने उसकी तलाश की, इसके बाद चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। इसी दौरान परिवार वालों को महमरा एनीकट पर गुरुवार की सुबह यश निर्मलकर पिता तुमलाल निर्मलकर के कपड़े व अन्य सामान किनारे में रखे हुए मिले।
अंजोरा चौकी प्रभारी रामनारायण ध्रुव ने बताया कि जब पुलिस ने खोजबीन की तब उन्हें नदी के किनारे तैरता हुआ यश निर्मलकर का शव मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।
परिवार वालों ने बताया कि यश निर्मलकर की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है।