दुर्ग

शिव दर्शन आध्यात्मिक मेला में उमड़े भक्त तिथि बढ़ी, अब 4 मार्च तक
28-Feb-2025 3:24 PM
शिव दर्शन आध्यात्मिक मेला में उमड़े भक्त  तिथि बढ़ी, अब 4 मार्च तक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 28 फरवरी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के बघेरा स्थित आनंद सरोवर में शिव दर्शन आध्यात्मिक मेला में  विजय बघेल (सांसद दुर्ग ), पायल जैन अध्यक्ष महिला इकाई चेंबर ऑफ कॉमर्स (रीटा दीदी संचालिका ब्रह्माकुमारी दुर्ग) एवं डॉ. निर्मला गुप्ता द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया। 

 उल्लेखनीय है दुर्ग शहर में प्रथम बार अयोध्या के राम मंदिर के चैतन्य झांकी लगाई गई है। इसके अलावा इस मेले में आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी बच्चों के लिए मूल्य निष्ठ खेल 45 फीट ऊंचा शिवलिंग शिव शंकर का अद्भुत रहस्य चैतन्य शंकर की झांकी मुख्य आकर्षण है।

उक्त विषय में जानकारी देते हुए संस्था की संचालिका रीटा  दीदी ने बताया यह झांकी 19 से 27 फरवरी तक थी, किंतु आयोध्या के श्री राम मंदिर व चैतन्य प्रतीत होती रामलाल की मूर्ति को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ बहुत आ रही है इसलिए  यह मेला 4 मार्च  तक बढ़ा दी गयी है। इसका समय प्रात: 6 से 10 बजे तक एवं संध्या 5 से रात्रि 10 बजे तक रहेगी।


अन्य पोस्ट