कोरबा

खाद की कमी के विरोध में भाजपा किसान मोर्चा ने किया धरना-प्रदर्शन
18-Jul-2021 9:33 AM
खाद की कमी के विरोध में भाजपा किसान मोर्चा ने किया धरना-प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोरबा, 17 जुलाई।
पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में किसानों को सोसायटी से रासायनिक खाद नहीं मिल पा रहा है। वहीं खुले बाजार में व्यापारी ज्यादा कीमत लेकर इसकी बिक्री कर रहे है। जिसको भूपेश सरकार की मौन स्वीकृति है। इन सब विषय को लेकर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।

इसी तारतम्य में कोरबा पुराना बस स्टैंड दुर्गा पंडाल के पास दोपहर एक से षाम चार बजे तक भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला कोरबा के द्वारा भी धरना प्रदर्शन किया गया। कोरबा में आयोजित धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामपुर विधायक ननकीराम कंवर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लखन लाल देवांगन, कोरबा लोकसभा के सांसद प्रत्याशी ज्योतिनंद दुबे, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ.राजीव सिंह, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष चुलेश्वर राठौर, संतोष देवांगन, आकाश सक्सेना, आलोक सिंह, प्रफुल्ल तिवारी, संजय शर्मा, नरेश टंडन, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पंकज सोनी, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष वैशाली रत्नपारखी, अनुसूचित जाति के मोर्चा अध्यक्ष सरजू अजय, अनुसूचित जनजाति के जिला अध्यक्ष अविनाश सिंह कंवर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध चंद्रा, मंडल अध्यक्ष परविंदर सिंह, धन्नू दुबे, लक्ष्मी श्रीवास, अजय विश्वकर्मा, महिला मोर्चा से मंजू सिंह, ललिता डिक्सेना, मीना शर्मा, शुभम सोनी, संजू देवी राजपूत, सोशल मीडिया प्रभारी नारायण राजपूत, सोशल मीडिया प्रभारी प्रदीप राठौर, कार्यालय प्रभारी शिव चंदेल तथा अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news