दन्तेवाड़ा

प्लाटून कमांडर सहित तीन नक्सलियों का समर्पण
01-Mar-2021 4:43 PM
प्लाटून कमांडर सहित तीन नक्सलियों का समर्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 1 मार्च।
दंतेवाड़ा में नक्सली उन्मूलन अभियान में पुलिस को शनिवार को बड़ी कामयाबी मिली। 
पुलिस के घर वापस आइए अभियान से प्रभावित होकर  तीन नक्सलियों द्वारा आत्मसमर्पण किया गया। इनमें  प्लाटून-11 के सेक्शन सी कमांडर पर 3 लाख रूपये का पुरस्कार भी घोषित किया गया था। 
पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि मद्देड़ एरिया कमेटी अंतर्गत प्लाटून-11 के  सेक्शन सी कमांडर सुरेश कड़ती, उम्र 35 वर्ष निवासी बेचापाल जिला बीजापुर अंतर्गत घर वापस आइए में समर्पण किया है। सुरेश पुलिस दल पर हमला करने की घटना में शामिल था। बीजापुर में हुये हमले में पुलिस के 7 जवान शहीद हुए थे। सुरेश की गिरफ्तारी पर राज्य शासन द्वारा 3 लाख रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।

इसी कड़ी में बेचापाल पंचायत मिलिशिया  प्लाटून सदस्य सोनू मरकाम उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम बेचापाल, थाना मिरतुर जिला बीजापुर नें घर वापस आइए अभियान से प्रभावित होकर समर्पण किया है। उक्त नक्सली भी विभिन्न वारदातों में सक्रिय रहा है।
इसी कड़ी में टेटम पंचायत चेतना नाट्य मंडली सदस्या  जोगी मरकाम, उम्र 20 वर्ष ने भी घर वापस आइए अभियान अंतर्गत घर वापसी की है।उक्त नक्सली कटेकल्याण एरिया कमेटी अंतर्गत टेटम गांव की निवासी है। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी को प्रोत्साहन राशि वितरित की गई इस दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक सीआरपीएफ विनय कुमार सिंह भी उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news