कोण्डागांव

यतीन्द्र भाजयुमो प्रदेश में विशेष आमंत्रित सदस्य
26-Feb-2021 8:44 PM
यतीन्द्र भाजयुमो प्रदेश में विशेष आमंत्रित सदस्य

कोण्डागांव, 26 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष लता उसेण्डी व भाजपा जिला अध्यक्ष दिपेश अरोरा की सहमति से प्रदेश नेतृत्व के द्वारा कोण्डागांव जिले के युवा यतीन्द्र सलाम को भाजयुमो का प्रदेश में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। जिससे कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर कर सभी ने बधाई दी। यतीन्द्र सलाम शिक्षित सामाजिक युवा हैं जिन्हें भाजपा कोण्डागांव ने इतनी बड़ी जवाबदारी सौंपी गई है। यतीन्द्र सलाम ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय, उपाध्यक्ष लता उसेण्डी, अमित साहू व जिला अध्यक्ष दिपेश अरोरा ने मुझ पर विश्वास जताया है और भरोसा किया है, मैं सभी भाजपा पदाधिकारी का बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं और बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं। मैं उन सब के मार्गदर्शन में सभी के आशीर्वाद से उनके विश्वास पर खरा उतरकर भाजयुमो को मजबूत करुंगा।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news