कोण्डागांव

यात्री बसों पर चला विशेष जांच अभियान, जुर्माना वसूला
30-Apr-2026 10:48 PM
 यात्री बसों पर चला विशेष जांच अभियान, जुर्माना वसूला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 30 अप्रैल। जिला परिवहन अधिकारी के नेतृत्व में परिवहन उडऩदस्ता जगदलपुर द्वारा 29 अप्रैल को विशेष चेकिंग अभियान चलाकर नियम विरुद्ध एवं लापरवाहीपूर्वक संचालित यात्री बसों पर मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने वाली कुल 17 यात्री बसों पर कार्रवाई करते हुए 23 हजार 500 रुपए शमन शुल्क वसूला गया। जांच में कांकेर ट्रेवल्स की 3, महेंद्र ट्रेवल्स की 4, रॉयल ट्रेवल्स की 2, पायल ट्रेवल्स की 2, दुबे ट्रेवल्स की 3 तथा गुप्ता ट्रेवल्स, बस्तर ट्रेवल्स और सुंदर ट्रेवल्स की एक-एक बस पर चालानी कार्रवाई की गई।  जिला परिवहन अधिकारी अतुल अरेस्या ने बताया कि अभियान के दौरान बसों के परमिट, फिटनेस, प्रदूषण प्रमाण पत्र, बीमा, चालक के ड्राइविंग लाइसेंस, यात्री किराया सूची सहित आवश्यक सुरक्षा मानकों की गहन जांच की गई। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि यात्री सुरक्षा से समझौता करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


अन्य पोस्ट