कोण्डागांव

छेड़छाड़ -मारपीट, पांच आरोपी गिरफ्तार
02-May-2026 12:36 AM
छेड़छाड़ -मारपीट, पांच आरोपी गिरफ्तार

कोण्डागांव, 1 मई। पुलिस ने लड़कियों के साथ छेड़छाड़ और मारपीट के एक मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार, 29 अप्रैल को थाना कोण्डागांव में दर्ज रिपोर्ट में बताया गया कि 26 अप्रैल की रात ग्राम जैतपुरी में एक शादी समारोह के दौरान कुछ युवकों ने पीडि़ता और अन्य लड़कियों के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ और मारपीट की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 129/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला कायम किया।

मामले की जांच के लिए पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में एक टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस ने पांच आरोपियों बबलु मरकाम (20 वर्ष), अनिल यादव (18 वर्ष 4 माह), विरेन्द्र मानिकपुरी (21 वर्ष), महेश कुलदीप (21 वर्ष) और अमित दास यादव (19 वर्ष), सभी निवासी ग्राम जैतपुरी पटेलपारा को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।


अन्य पोस्ट