कोण्डागांव

जनगणना: कोंडागांव और केशकाल विधायक ने की स्व-गणना
30-Apr-2026 10:34 PM
जनगणना: कोंडागांव और केशकाल विधायक ने की स्व-गणना

कोंडागांव, 30 अप्रैल। बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक लता उसेंडी और केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने जनगणना 2027 के अंतर्गत जनगणना पोर्टल पर स्वयं अपना फॉर्म भरकर स्व गणना की प्रक्रिया पूर्ण की। इस दौरान जिले के नागरिकों से भी स्व-गणना करने और जनगणना में अनिवार्य रूप से सहभागिता की अपील की गई।

उल्लेखनीय है कि जनगणना 2027 अंतर्गत स्व-गणना की अवधि 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक निर्धारित की गई है। नागरिक ह्यद्ग.ष्द्गठ्ठह्यह्वह्य.द्दश1.द्बठ्ठ पोर्टल पर एसई आईडी के माध्यम से अपने मकान एवं परिवार संबंधी विवरण दर्ज कर सकते हैं। एक से 30 मई तक प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर मकान गणना का कार्य किया जाएगा।


अन्य पोस्ट