सरगुजा

नाकामी ओर कमजोरी को छुपाने के लिए भाजपा कर रही है आंदोलन -हिमांशु
24-Jan-2021 10:28 PM
 नाकामी ओर कमजोरी को छुपाने के लिए भाजपा कर रही है आंदोलन -हिमांशु

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 24 जनवरी।
एनएसयूआई जिला अध्यक्ष हिमांशु जायसवाल ने विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि एक ओर छत्तीसगढ़ में भाजपा किसानों के लिए घडिय़ाली आंसू बहा रही है, वहीं दूसरी ओर किसानों के हित के बारे में केंद्र में बैठी भाजपा सरकार किसानों के बात को अनसुना करते हुए किसानों के लिए कृषि कानून के नाम से काले कानून को जबरन थोपा जा रहा है। 

आगे कहा कि छत्तीसगढ़ भाजपा को दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसान भाइयों का दर्द नहीं दिखता जिसमे लगभग 60 से अधिक किसान आंदोलन के चलते शहीद हो गए है। उसके बारे में छत्तीसगढ़ के भाजपा वालों ने किसान के दु:ख तक प्रकट नहीं किया। भाजपा खुद को किसानों के मसीहा बता रही है लेकिन केंद्र में बैठी भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ को समय से बारदाना भी उपलब्ध नहीं करवा रही है।

हिमांशु जायसवाल ने कहा कि भाजपा अपनी नाकामी ओर कमजोरी को छुपाने के लिए आज किसानों के साथ छलावा कर आंदोलन कर रही है। भाजपा न तो किसानों के हित के बारे में सोचती है न ही उनकी लड़ाई लड़ती है। 

भाजपा छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के द्वारा 20 वर्षो में सबसे ज्यादा धान खरीदी ओर किसानों के लिए न्याय योजना और अन्य किसानों को दिए जा रहे लाभ को देखते हुए बौखला गयी है जिसके लिए भाजपा छत्तीसगढ़ के किसानों में झूठा प्रचार कर रही है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news